फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   poison liquor factory caught in kanpur

कानपुर: मौत के कारोबार पर नकेल कस रही पुलिस, 600 लीटर इथाइल अल्कोहल से बनती है 1800 लीटर शराब

Mon, 18 Mar 2019 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
poison liquor factory caught in kanpur
पुलिस की पकड़ में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आईजी की क्राइम ब्रांच और कोहना थाना पुलिस ने पूर्व सपा मंत्री रामस्वरूप सिंह गौर (रूरा) के पौत्र व गैंग लीडर नीरज सिंह गौर के मिलावटी व नकली शराब बनाने के कारोबार से जुड़े प्रेमी युगल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मसवानपुर में किराये का मकान लेकर मिलावटी व नकली देसी शराब बनाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने 12 केनों में भरा 600 लीटर इथाइल एल्कोहल, भारी मात्रा में खाली शीशियां, रैपर, डिग्री मापने वाला यंत्र, ढक्कन, बार कोड और शराब सप्लाई में प्रयुक्त होने वाली कार, लोडर और बाइक बरामद की। मामले में फरार दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


 

एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने प्रेम कांफ्रेंस में बताया कि शनिवार रात कर्बला चौराहा के पास आईजी की क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद मिश्रा और कोहना थाना प्रभारी प्रभुकांत टीम ने आई-टेन कार को शक के आधार पर रोका। कार में इथाइल अल्कोहल के जरीकेन बरामद हुए। पुलिस ने कार सवार शिवली कानपुर देहात निवासी अवनीश कुमार शर्मा और उसकी प्रेमिका बैरी की दीपिका उर्फ निटिल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने बताया कि वे लोग शहर में नकली व मिलावटी देसी शराब तैयार कर रसूलाबाद व मैथा समेत कई  इलाकों में सप्लाई करते थे। मसवानपुर में जल निगम इंजीनियर का मकान किराये पर ले रखा है, जहां दो महीने से नकली व मिलावटी शराब की फैक्ट्री लगा रखी है। पुलिस ने वहां छापा मारा तो दबौली वेस्ट निवासी शाजिद अली, सोनू गिरी और अर्रा का राजू ठाकुर शराब बनाते मिल गए।

 

यशोदा नगर निवासी रिंकू उर्फ दादा व दबौली वेस्ट का अभय गिरी और कृष्णा भागने में सफल रहे। मौके से 50-50 लीटर इथाइल अल्कोहल के 12 केन, भारी मात्रा में माधुरी ब्रांड के रैपर, आदि बरामद हुए। एक कार व 57700 रुपये भी मिले। एसपी के मुताबिक अवनीश व उसकी प्रेमिका शिवली थाने से नकली शराब के मामले में वांछित थे।

पकड़े गए सभी आरोपी पिछले साल सचेंडी थाने से नीरज सिंह गौर, जीवन के साथ सचेंडी व रूरा में पिछले साल हुई शराब से मौतों के मामले में जेल गए थे। चार महीने बाद जेल से छूटने के बाद ये लोग फिर धंधे में जुट गए थे। यह लोग नीरज गौर गैंग से जुड़े हैं। एसपी ने बताया कि बरामद 600 लीटर इथाइल अल्कोहल में 1800 लीटर शराब तैयार होती। यानी अल्कोहल में तीन गुना पानी मिलाया जाता है।

यदि तय मात्रा से  10 फीसद भी ज्यादा इथाइल अल्कोहल की मिलावट हो गई, तो यह शराब जहरीली हो जाती है। इसलिए आरोपी शराब तैयार करते वक्त अल्कोहल की मात्रा चेक करने के लिए मापक यंत्र का प्रयोग करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे जेल से छूटने के बाद करीब सात महीने से अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। इस तरह तरह नकली शराब को शीशियों में पैक करते थे कि किसी को शक नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed