{"_id":"5dec8ab98ebc3e1bed58b954","slug":"pm-modi-can-hold-a-review-meeting-in-the-lap-of-the-ganga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग गंगा की गोद में बैठक कर सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग गंगा की गोद में बैठक कर सकते हैं पीएम मोदी
Sun, 08 Dec 2019 11:06 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
गंगा की गोद में बैठक कर सकते हैं पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा की गोद में मोटर बोट में पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए।
सीएसए परिसर में आयोजित तैयारी बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज और वाराणसी से बड़े मोटर बोट मंगाए जाएं। देर रात मोटर बोट वहां से आ भी र्गइं। इसमें एक एसी बोट है और दूसरी ओपेन मोटर बोट।
14 दिसंबर को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में शहर में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक सीएसए परिसर में प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां परखने मुख्यमंत्री कानपुर आए। मुख्यमंत्री ने बैठक कर अधिकारियों से कहा कि गंगा को लेकर बैठक अगर गंगा की गोद में की जाए तो ज्यादा अच्छा होगा।

इसी वजह से 50 और 40 सीटर बड़े मोटर बोट भी मंगाए गए हैं। इन मोटरबोट का प्रयोग कुंभ के समय किया गया था। मुख्यमंत्री ने गंगा घाटों का सुंदरीकरण, सफाई व्यवस्था ठीक करने को कहा। गंगा का जलस्तर बढ़ाने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया।
बैठक में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, मेयर प्रमिला पांडेय,एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, महेश त्रिवेदी, प्रतिभा शुक्ला, भगवती सागर, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डा. बीना आर्या, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक राघवेंद्र, सह संयोजक शिवबोधन मौजूद रहे।