फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   plastic city perfume park development

प्लास्टिक सिटी-परफ्यूम पार्क में होंगे विकास कार्य

Wed, 07 Dec 2016 12:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:55 AM IST
सार


- यूपीएसआईडीसी में आज खुलेंगे टेंडर
- परफ्यूम पार्क के लिए भी होगा कंपनी का चयन

विज्ञापन
plastic city perfume park development
डेमो

विस्तार

औरैया स्थित प्लास्टिक सिटी में बाकी बचे विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) ने यहां कंक्रीट की सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। बुधवार को टेंडर खोला जाएगा। इसके साथ ही बुधवार को ही कन्नौज में प्रस्तावित परफ्यूम पार्क की बाउंड्री वॉल बनाने के लिए निर्माण कंपनी का चयन हो सकता है।
विज्ञापन


बीते दिनों निगम अधिकारियों, उद्यमियों संग बैठक में कमिश्नर मो. इफ्तेखारुद्दीन ने सिटी में विकास कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में विकास कार्यों की शुरुआत की जा रही है। यहां 45 करोड़ रुपये से विकास कार्य भी प्रस्तावित है। योजना में सिर्फ 20 फीसदी काम ही बचा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कन्नौज के ठठिया में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय परफ्यूम पार्क और म्यूजियम की 19 करोड़ रुपये से बाउंड्री वॉल बनाई जानी है। इसके टेंडर भी बुधवार को ही खुलेंगे। निर्माण कंपनी का चयन होते ही इसी माह मौके पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed