फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plantation campaign started from Plastic City

प्लास्टिक सिटी से पौधरोपण अभियान की हुई शुरुआत

Sat, 10 Aug 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Plantation campaign started from Plastic City
Plantation campaign started from Plastic City - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले में 21, 08, 581 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 21,43,313 पौधे रोपे गए। जिलाधिकारी ने पीपल का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पौधरोपण अभियान की शुरुआत कंचौसी स्थित प्लास्टिक सिटी से की गई, जहां विधायक दिबियापुर लाखन सिंह राजपूत, सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, डीएफओ सुंदरेशा, सीएमओ डा.एके राय, एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा गीता शाक्य, तहसीलदार, रेंजर परागी लाल, तहसीलदार अजीत चौधरी, रेंजर परागी लाल, वन दरोगा अरविंद गौतम आदि ने भी पौधे रौपे। जिलाधिकारी ने पीपल का पौधा रोपकर गांधी उपवन व पंचवटी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपकर भूमि को हरा-भरा रखने के साथ ही पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने पीपल, जामुन, आंवला, बेर बरगद, अर्जुन नीम आदि के चार हजार पौधे परिसर में लगाने का शुभारंभ किया, जो प्लास्टिक सिटी के चारों तरफ सड़कों के किनारे रोपे जा रहे हैं। उपवन की देखरेख वन विभाग अजीतमल रेंज द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही कंचौसी स्थित मानस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा.अनुरूध प्रताप सिंह ने शिक्षकों व छात्रों के साथ सहजन, नीबू, कटहल, गुलाब, पीपल आदि पौधे रोपे।
विज्ञापन

सुबोध सिंह ने बताया कि वृक्ष धरा के आभूषण है। शुद्ध वायु को बनाए रखने के लिए पृथ्वी को हरा-भरा बनाना होगा। तेजी से काटे जा रहे पेड़ों से पृथ्वी की हरियाली दिनों दिन कम होती जा रही है। यही कारण है कि गर्मी का असर दिखाई दे रहे हैं। पृथ्वी पर पेड़ों की संख्या अधिक होने पर अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पन तोमर ने बताया कि दिनों दिन जल स्तर गिरता जा रहा है। जलस्तर को बढ़ाने के लिए आज सभी को पौधे रोपने की आवश्यकता है। पौधरोपण से जलस्तर तेजी से बढ़ाया जा सकता है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपने चाहिए।
अनुकूल चतुर्वेदी ने बताया कि पेड़ और पौधे मुख्य कारण हैं कि हम इस धरती पर जीवित हैं। ये जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व असंभव है। इसके अलावा पौधों के रोपण के कई अन्य लाभ हैं। पौधे पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करते हैं।

ऊषा देवी ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधों का होना जरूरी है। देश के हर नागरिक को चाहिए कि वह पर्यावरण को बनाए रखने में पौधों को लगाकर अपनी अहम भूमिका अदा करे। बताया कि आज लगाए जाने वाले पौधे आने वाले दिनों में बडे होकर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का काम करेंगे।
----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed