फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patients were admitted to three more nursing homes in Kalyanpur.

Kanpur News: कल्याणपुर के तीन और नर्सिंगहोम में भर्ती कराए गए थे मरीज

Sun, 05 Apr 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Patients were admitted to three more nursing homes in Kalyanpur.
कानपुर। कल्याणपुर के तीन और नर्सिंगहोम में किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजाें को भर्ती किया गया था। यह जानकारी पुलिस को आहूजा हॉस्पिटल और मेडिलाइफ हॉस्पिटल के पूर्व पैरामेडिकल स्टाफ से हुई है। शुक्रवार और शनिवार को तीनों नर्सिंगहोम के संचालकों से पूछताछ की गई। उनसे मरीजाें के ट्रांसप्लांट की जगह और उनको देखने आने वाले डॉक्टरों के विषय में पूछताछ की गई। पुलिस को कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। तीनों नर्सिंगहोम की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय से मांगी गई है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी के मुताबिक जेल भेजे गए दोनों ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार आठ से नौ बार शहर आए हैं। उन्होंने आहूजा हॉस्पिटल और मेडिलाइफ हॉस्पिटल के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कुछ और नर्सिंगहोम में ट्रांसप्लांट के बाद किडनी रोगी और डोनर को भर्ती होने का इशारा किया था।
विज्ञापन

दोनों ने नर्सिंगहोम की जानकारी होने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद आहूजा हॉस्पिटल और मेडिलाइफ हॉस्पिटल के पूर्व स्टाफ से पूछताछ की। नए शिवली रोड स्थित नर्सिंगहोम, आवास-विकास पेट्रोल पंप के पीछे बने नर्सिंगहोम और केशवपुरम के अन्य नर्सिंगहोम की जानकारी दी। शुक्रवार और शनिवार को तीनों के संचालकों से पूछताछ की गई। उनके यहां के रिकार्ड भी चेक किए गए। उसमें किसी तरह के दस्तावेज नहीं मिले हैं। किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े आरोपी किसी तरह का कोई दस्तावेज और डॉक्टरों का पर्चा नहीं रखते हैं। फिर भी उनसे जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को मेडिलाइफ हॉस्पिटल के संचालक रहे रोहन और नरेंद्र को पूछताछ के लिए उठाया गया है। उनसे कुछ जानकारी मिली है। पुलिस लखनऊ से आई टीम के बारे में साक्ष्य एकत्रित कर रही है। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि दोनों संचालकों के अलावा दिल्ली में अली की पत्नी से भी पूछताछ की गई है। एक टीम मेरठ और दूसरी गाजियाबाद में सक्रिय है। जल्द ही कुछ न कुछ नया मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed