{"_id":"6a1354233dcd97cd6506a29f","slug":"patients-suffering-from-fever-vomiting-and-diarrhea-increased-in-the-health-fair-kanpur-news-c-220-1-akb1007-143176-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आरोग्य मेले में बढ़े बुखार, उल्टी दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आरोग्य मेले में बढ़े बुखार, उल्टी दस्त के मरीज
Mon, 25 May 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 25 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। बढ़ते तापमान के साथ अस्पतालों में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। रविवार को राजपुर और रसधान के प्राथमिक स्वास्थ्य पर आयोजित जन आरोग्य मेला में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही।
राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर दो बजे तक 43 मरीज आए। सबसे अधिक संख्या उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की रही। मेला में इलाज कराने आई दमनपुर गांव की ममता ने बताया कि दो दिनों से खांसी के साथ बुखार आ रहा था। बाहर से दवा खरीद कर खाने के बाद जब आराम नहीं मिला तो अस्पताल में जांच कराकर दवा ली है। वहीं, राधा ने बताया कि चार दिनों से बुखार व पेट दर्द से परेशान हैं। अब जांच के बाद दवा ली है।
इसके अलावा अयोध्या नगर की वसुंधरा देवी, अशोक नगर के आजाद अली, पटेल नगर की शमसीदा बानो ने भी उल्टी पेट दर्द व दस्त की समस्या बताई। डॉ. मनोज सर्राफ व डॉ. अनूप द्विवेदी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसधान में डॉ. सना कौशर ने 40 मरीजों का इलाज किया। बताया कि सबसे अधिक मरीज पेट दर्द, उल्टी दस्त व त्वचा पीड़ित आए। शुगर के मरीजों का आंकड़ा भी अधिक रहा।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी से संक्रमण के चलते उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. सना कौशर ने मरीजों को बढ़ते तापमान से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। कहा कि ऐसे मौसम में बुखार व लू लगने की संभावना रहती है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतना जरूरी है। तबीयत बिगड़ने पर तत्काल डॉक्टर से चेकअप कराएं। ताकि, समय से इलाज शुरू किया जा सके। अधिक से अधिक पानी का सेवन किया जाए।
वहीं, मलासा ब्लॉक की बरौर पीएचसी के साथ जरसेन व मलासा पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। कुल 231 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। वहीं लोगों को लू व गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। पीएचसी बरौर में डाॅक्टर शशि ने 84 मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार कर दवा दी। फार्मासिस्ट सुधीर कुमार, दिव्यांषी, गौरी पांडेय, एलटी नवल अवस्थी, योगेश शुक्ला मौजूद रहे। पीएचसी जरसेन में डॉ. आफताब आलम ने 76 मरीजों का उपचार किया। वहीं मलासा पीएचसी में डाॅक्टर रुचि श्रीवास्तव ने 71 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी।
......................
आरोग्य मेला में 45 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
डेरापुर। रविवार को बड़ागांव भिक्खी स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अमियकांत त्रिपाठी, डॉ. संध्या व डॉ. स्वाति ने स्वास्थ्य टीम के साथ मेला में आए मरीजों का परीक्षण किया। शुगर से पीड़ित दिनेश चंद्र (65), आलोक (60), बिशम्भर (65) व ब्रह्म प्रकाश (68) की जांच कर उन्हें दवाएं और परामर्श दिया गया। वहीं, बुखार से पीड़ित अनन्या (7) व सुमन (35) की मलेरिया व टाइफाइड जांच कर स्लाइड तैयार कराई गई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि मेला में त्वचा रोग, बुखार, उल्टी-दस्त, सांस, पेट व अन्य बीमारियों से संबंधित 45 मरीज पहुंचे। जिनकी जांच कर रोग के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया गया। (संवाद)