फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Parents wandering in search of mentally ill son in Unnao, tearfully see the unknown dead body

Unnao: मानसिक बीमार बेटे की तलाश में भटक रहे मां-बाप, आंखों में आंसू भर देखे अज्ञात शव, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 04 Apr 2023 11:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Apr 2023 11:35 PM IST
सार

Unnao News: सदर कोतवाली क्षेत्र में एक माता-पिता अपने मानसिक बीमार बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे, तो पोस्टमार्टम हाउस जाकर पता लगाने की सलाह दी गई। यहां आंखों में आंसू भर अज्ञात शव देखे।

विज्ञापन
Parents wandering in search of mentally ill son in Unnao, tearfully see the unknown dead body
प्रार्थनापत्र दिखाते पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद वृद्ध माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में एक सप्ताह से घर से लापता मानसिक बीमार बेटे की तलाश में वृद्ध माता पिता दर-दर भटक रहे हैं। बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए वह कोतवाली पहुंचे, तो सिपाहियों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर रखे शव देखने की सलाह दी। उन्होंने भरी आंखों से अज्ञात शव देखे।

विज्ञापन

बेटे का शव न होने पर राहत की सांस ली। पूरननगर मोहल्ला निवासी बुजुर्ग सुरेश चंद्र शुक्ला तीर्थाटन पर गोरखपुर गए थे। घर में उनकी पत्नी सुमन और मानसिक बीमार बेटा पुष्पेंद्र (30) था। सुमन के मुताबिक, 28 मार्च 2023 को बेटा घर से कल्याणी मंदिर जाने की बात कह कर निकला था।
विज्ञापन

उसके बाद से घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो सुमन ने पति को फोन पर मामले की जानकारी दी। यात्रा से लौटे सुरेश चंद्र पत्नी सुमन के साथ इकलौते बेटे की तलाश में भटक रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, जांच शुरू
सुरेश चंद्र के मुताबिक उनके दो बच्चे हैं। इनमें बेटी पूजा का विवाह हो चुका है। मानसिक बीमार पुष्पेंद्र ही उनके जीवन का सहारा है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed