फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Pappu Chhuri' is the kingpin behind illegal transactions worth crores.

Kanpur News: करोड़ों के अवैध लेनदेन में पप्पू छुरी ही सरगना

Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
'Pappu Chhuri' is the kingpin behind illegal transactions worth crores.
कानपुर। टेनरी, स्क्रैब और स्लाॅटर हाउस के नाम पर 400 से अधिक बोगस फर्में बनाकर 3200 करोड़ के अवैध लेनदेन के मामले में पुलिस ने 250 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। चार्जशीट में जाजमऊ निवासी महफूज उर्फ पप्पू छुरी को पुलिस ने सरगना बनाया है। इसके अलावा 68 बैंकों में खोले गए म्यूल खातों और 15-20 लोगों की गवाही के आधार पर चार्जशीट तैयार की गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि फरवरी में आठ लाख की लूट के बाद उस वक्त मामले का खुलासा हुआ जब पीड़ितों ने पुलिस के सामने घटना होने से ही इन्कार कर दिया था। जांच में सामने आया था कि 3.20 करोड़ बोगस फर्मों के नाम पर विभिन्न बैंकों से निकाला गया था। पुलिस ने जाजमऊ निवासी महफूज उर्फ पप्पू छुरी को गिरफ्तार किया। फिर पप्पू छुरी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ। बोगस फर्मों के नाम पर बढ़ती हुई रकम 3200 करोड़ तक पहुंच गई।
विज्ञापन

ईडी ने भी मामला संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी। हाल ही में पुलिस ने महफूज के 50 हजार के इनामी बेटे फैज को गिरफ्तार कर चार्जशीट बनानी शुरू कर दी थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि 250 पन्नों की चार्जशीट तैयार करके उस पर विधिक रायली जा रही है। यदि कोई कमी न हुई तो इसे जल्द ही कोर्ट में दाखिल भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बैंकों में खोले गए थे 68 खाते
पप्पू छुरी के गिरोह ने शहर की 12 बैंकों में बोगस फर्मों के नाम पर खाते खोल रखे थे। इनमें एचडीएफसी में 14, आरबीएल में पांच, इंडसाइंड बैंक में पांच, कोटक महिंद्रा में छह, यूनियन बैंक में चार, एक्सिस में तीन, बंधन में चार, आईसीआईसीआई बैंक के दो, सिटी यूनियन बैंक के सात, बीओबी के दो और बैंक ऑफ इंडिया का एक खाता शामिल है।


अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी
मास्टर माइंड महफूज आलम उर्फ पप्पू छुरी, महफूज का बेटा फैज, साला महताब आलम, उसका बेटा मासूम, वजीर, फिरोज खान, यशोदानगर निवासी संजीव दीक्षित, नूर आलम ने सरेंडर किया था। इसके अलावा दो वे लोग हैं जिन्होंने फरवरी में लूट की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed