फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pahalgam Attack: CM Yogi will reach Hathipur, pay tribute to Shubham

Terror Attack : आज हाथीपुर में राजकीय सम्मान के साथ होगा कानपुर के शुभम का अंतिम संस्कार, CM देंगे श्रद्धांजलि

Thu, 24 Apr 2025 02:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 02:17 AM IST
सार

Kanpur News: लखनऊ से देर रात शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर लेकर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान महानगर पहुंचे।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: CM Yogi will reach Hathipur, pay tribute to Shubham
लखनऊ से शव लेकर कैबिनेट मंत्री कानपुर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए महाराजपुर क्षेत्र के शुभम द्विवेदी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सुबह 9.30 बजे हाथीपुर उनके पैतृक आवास पहुंचेंगे।

विज्ञापन


उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहेंगे। इस बीच बुधवार की देर रात जम्मू-कश्मीर से वाया दिल्ली, लखनऊ होकर शुभम का पार्थिव शरीर देर रात उनके घर पहुंचा। लखनऊ से सीएम योगी के निर्देश पर सभी परिजनों के साथ शुभम का पार्थिव शरीर लेकर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी यहां पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सुबह अंतिम संस्कार के अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे। प्रभारी मंत्री बुधवार की रात ही कानपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


राजकीय सम्मान के साथ होगा शुभम का अंतिम संस्कार
पहलगाम हमले में आतंकियों की गोली का शिकार हुए शहर के लाल शुभम द्विवेदी को पूरे सम्मान के साथ गुरुवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और कमिश्नरी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। ड्योढ़ी घाट पर शुभम के शव का अंतिम संस्कार होगा। शुभम का नाम आज हर जुबान पर है। राजनेता हों या नौकरशाह, व्यापारी, छात्र, संगठन, सभी शुभम की असामयिक मौत से गुस्से में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही बात जुबां पर है, मौत का बदला लो। बहरहाल कानपुर की जनभावना का सम्मान करते हुए जिला प्रशासन और कानपुर कमिश्नरेट ने शुभम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया है। बुधवार दोपहर महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय पुलिस टीम के साथ मृतक शुभम के हाथीपुर स्थित गांव पहुंचे। उन्होंने शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी से मुलाकात की और शव के अंतिम संस्कार स्थल के संबंध में जानकारी ली। मनोज ने बताया कि शव को ड्योढ़ी घाट ले जाया जाएगा, जिसके बाद पुलिस ने उनसे सुगम मार्ग को लेकर भी चर्चा की। शव को एस्कार्ट करके ड्योढ़ी घाट ले जाया जाएगा। घाट पर ही शुभम के शव को राजकीय सम्मान के तहत सलामी दी जाएगी।

पहलगाम हमला: अखिलेश बोले- हादसे का विज्ञापन छापकर भाजपा ने दिखाई संवेदनशून्यता, अवसर खोजती है पार्टी
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि कानपुर के युवा साथी की आतंकी घटना में हुई मौत से हर कोई दुखी है। जिला प्रशासन श्रीनगर के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। राजकीय सम्मान देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घर पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed