फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Padmashri Ashok Sahu, who is reaching meditation to people

विपश्यना केंद्र से मेडिटेशन को जन-जन तक पहुंचा रहे पद्मश्री अशोक साहू, आ चुके हैं राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री

Tue, 26 Jan 2021 01:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Jan 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Padmashri Ashok Sahu, who is reaching meditation to people
पद्मश्री पुरस्कार - फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित पद्म पुरस्कारों की श्रृंखला में सिविल लाइंस निवासी उद्यमी अशोक साहू को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें मेडिटेशन के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जा रहा है। वह सलेमपुर में ड्योढ़ी घाट रोड स्थित विपश्यना केंद्र के मुख्य ट्रस्टी हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साल पहले इस केंद्र में आकर उनके कार्य की सराहना कर चुके हैं। इस केंद्र के माध्यम से वह ध्यान, साधना की वैज्ञानिक विधि ‘विपश्यना’ को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। अशोक साहू अपने चारों भाइयों के साथ व्यवसाय संभालते थे।
विज्ञापन


उनकी रनिया (कानपुर देहात) में एचएल एग्रो के नाम से स्टार्च बनाने की यूनिट है। अन्य व्यवसाय भी हैं। वह बताते हैं कि सन् 2000 में छोटे भाई अवधेश को सिरदर्द हुआ। इलाज से लाभ न मिलने पर उन्होेंने अपने भाई के साथ लखनऊ में विपश्यना के विशेष जिप्सी कैंप (एक तरह के समर कैंप) में 10 दिन का कोर्स किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे न सिर्फ भाई का सिरदर्द गायब हो गया, बल्कि उन्हें भी ध्यान-साधना की इस वैज्ञानिक विधि का ज्ञान प्राप्त हो गया। उसी समय दोनों भाइयों ने इस विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed