फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paddy purchase stopped at six centers of UP Consumer Cooperative Union

उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ के छह केंद्रों पर धान खरीद बंद

Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase stopped at six centers of UP Consumer Cooperative Union
कानपुर देहात। किसानों को होने वाले भुगतान में देरी के चलते यूपीएसएस के छह क्रय केंद्रों पर धान की सरकारी खरीद बंद कर दी गई है। इससे खाद्य विभाग व मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर धान खरीद का दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन

जनपद मेें छह क्रय एजेंसियों को धान की सरकारी खरीद के लिए अधिकृत किया गया था। कुल 55 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू की गई थी। इधर यूपीएसएस (उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ) के जनपद में छह क्रय केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

इन क्रय केंद्रों पर 561 किसानों से 4485 एमटी धान खरीदा गया। किसानों से धान खरीद के बाद धीमी गति से भुगतान की स्थिति को लेकर शासन की ओर से नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद भी क्रय एजेंसी की ओर से किसानों को समय से भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी करीब 160 किसानों को पैसा नहीं दिया गया है। ऐसे में यूपीएसएस को सरकारी धान की खरीद करने से रोक दिया गया है। क्रय केंद्रों पर तौल बंद हुई तो किसानों को दूसरे क्रय केंद्रों तक धान ले जाना पड़ रहा है।
मंडी समिति परिसर झींझक में खाद्य विभाग, मंडी समिति के दो क्रय केंद्र बचे हैं। अब इन क्रय केंद्रों पर किसानों की धान की खरीद का दबाव बढ़ा है। वहीं जनपद में अब 49 क्रय केंद्रों पर ही धान की खरीद हो रही है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपीएसएस के क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। फिलहाल इन क्रय केंद्रों पर धान की खरीद का कोई आदेश नहीं है। इसकी वजह से खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान पहुंच रहे हैं।
एक नजर में भुगतान की स्थिति
यूपीएसएस के मैथा ब्लॉक के बलेथा क्रय केंद्र पर 163 किसानों से 1245 एमटी धान खरीदा गया। यहां 103 किसानों का भुगतान हुआ है। भोगनीपुर के बढ़ौली में 87 किसानों से 681 एमटी खरीद हुई। यहां 80 किसानों को भुगतान हुआ है।

दोहरापुर में 72 किसानों से 593 एमटी धान खरीदा गया। यहां 69 किसानों का भुगतान हुआ। रसूलाबाद के तारनपुरवा क्रय केंद्र पर 91 किसानों से 664 एमटी धान खरीद हुई। यहां 61 किसानों का भुगतान हो सका। वहीं झींझक के मंडी परिसर क्रय केंद्र पर 163 किसानों से 1245 एमटी धान खरीद हुई।
यहां 103 किसानों का ही भुगतान हो सका है। सरदारपुरवा क्रय केंद्र पर 102 किसानों से 858 एमटी धान खरीदा गया इसमें से 49 किसानों का ही भुगतान हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed