{"_id":"7937f35be32d16649e27e916a3f84142","slug":"others-do-not-love-your-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों की नहीं, अपनी बीवी से प्यार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों की नहीं, अपनी बीवी से प्यार करें
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि फिल्म्स एंड थिएटर सोसाइटी, दिल्ली के चार दिवसीय ‘रंग कानपुर’ नाट्य समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को अनचाही शादी, बेमेल जोड़ी और सेक्स में उलझे हास्य नाटक ‘कपल ट्रबल’ ने लोगों को खूब हंसाया और संदेश भी दिया कि दूसरों की बीवी पर नजर न रखें, अपनी बीवी से प्यार करें और उसे ही बेस्ट समझें।
विज्ञापन
रागेंद्र स्वरूप आडिटोरियम में मंचित इस नाटक में दो ऐसे जोड़ों चंदा (कश्मीरा शाह) और सचिन (ललित भारद्वाज) व शिवानी (शक्ति सिंह) और राणा जी (राहुल भूचर) की कहानी थी जो पति-पत्नी होने के बाद भी एक-दूसरे के संपर्क में नहीं थे। बिंदास चंदा नौकरीपेशा और बेहद आजाद ख्याल की खूबसूरत महिला है। वहीं सचिन दब्बू, सीधासादा।
विज्ञापन
उसकी पत्नी अपने आफिस में स्मार्ट दोस्त के साथ फ्लर्ट करती फिरती है, घर का सारा काम सचिन करता है। दूसरा जोड़े में शक्की, कड़क और स्मार्ट राणा जी सीबीआई आफीसर और बॉक्सिंग चैंपियन हैं पर उनकी पत्नी शिवानी बेहद फूहड़, ऊटपटांग अंग्रेजी झाड़ने वाली है। राणा जी अपनी पत्नी से दूर भागते हैं।
विज्ञापन
सचिन और शिवानी कालेज के दोस्त होते हैं और एक दिन मिल जाते हैं। फिर दोनों फ्लर्ट करने लगते हैं। एक दिन शिवानी अपने पति राणा जी को लेकर सचिन के घर जाती है तो चंदा, राणा जी पर फिदा हो जाती है।
दोनों जोड़ों का एक दूसरे से क्रास कनेक्शन ही दर्शकों को हंसाता रहता है। नाटक में सुमेंद्र मेहता, रामेंद्र, कानपुर क्लब के अतुल, शरद मौजूद रहे।
आमिर खान के बारे में कुछ नहीं कहना: कश्मीरा
कानपुर। ‘मैं आमिर खान के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। पर, मैं उनकी तरह चुंनिदा काम करने में विश्वास रखती हूं।’ ये बात शुक्रवार को कानपुर क्लब में पत्रकारों से वार्ता करने आईं बॉलीवुड अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने कही। कश्मीरा ने बताया कि वह जल्द ही शरमन जोशी के साथ बन रही फिल्म ‘भूतिया पार्क’ में दिखेंगी।
कश्मीरा ने थियेटर और फिल्मों में काम करने का अंतर भी समझाया और कहा कि फिल्मों में रीटेक होता है पर थियेटर में रीटेक नहीं होता। यहां काम करने वाले लंबे समय तक अपनी पहचान रखते और बनाते हैं। कश्मीरा ने बताया कि सन् 2000 में थियेटर की शरुआत की।
अश्लील और अभद्र डायलॉग नहीं भाए
नाटक में अश्लील, द्विअर्थी और अभद्र डायलॉग से महिलाएं कुछ नाराज दिखीं। वहीं, पुरुषों ने भी संयमित भाषा का प्रयोग करने की बात कही है।