फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   organic gifts in trend on this diwali

मिठाई,ड्राई फ्रूट्स बाय-बाय, अब आया ऑर्गेनिक गिफ्ट देने का ट्रेंड

Fri, 28 Oct 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Oct 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
organic gifts in trend on this diwali
डेमो
दिवाली पर जहां कभी मिठाइयां बाटी जाती थी, तोहफे के बतौर ड्राई फ्रूट्स दिए जाने लगे थे, अब जमाना बदलने के साथ वह ट्रैंड भी बदल गया है। इस बार दिवाली के मौके पर नया ट्रेंड चलन में है, और वो  है लोगों को ऑर्गेनिक गिफ्ट देने का। जो लोग हैल्थ कॉन्सियस हैं, बेहतर है आप उन्हें ऑर्गेनिक प्रोडेक्ट के गिफ्ट दें। हालांकि ऑर्गेनिक गिफ्ट थोड़े मंहगे जरूर हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों की माने तो ऐसे ऑर्गेनिक गिफ्ट की डिमांड उच्च वर्गीय लोगों तक ही सीमित है। लेकिन उनका यह भी कहना है कि धीरे-धीरे मध्यम वर्गीय परिवार भी ऐसे उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। फिलहाल, वे ऑर्गेनिक गिफ्ट के लिए उन उत्पादों का चयन कर रहे हैं जिनकी कीमत ड्राई फ्रूट्स से कम पड़ती है।
विज्ञापन


इसके अलावा दिवाली पर इस बार बाजार में मिठाइयों की अपेक्षा ड्राई फ्रूट्स की भी खासी मांग है। दरअसल, पिछले कुछ साल में मिलावटखोरी के डर से लोगों की पसंद ड्राई फ्रूट्स बन गए हैं। वहीं व्यापारियों ने भी लोगों का ख्याल रखते हुए विभिन्न आइटमों के साथ ड्राई फ्रूट्स तैयार किए हैं। इनकी कीमत सात सौ रुपए प्रति किलो से लेकर चार हजार रुपए तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गिफ्ट पैक के तौर पर साढ़े सात सौ से लेकर चार हजार तक वसूले जा रहे हैं। लोग जितना अाकर्षक पैकेट तैयार करा रहे हैं, दुकानदार उतनी ही मोटी रकम वसूल रहे हैं। खाली पैकिंग के 750, 1000, 1200, 1500, 3500 व 4000 रुपये तक पैसे लिए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इन आइटमों को हर वर्ग का ख्याल रखकर तैयार किए गए हैं। मध्यम वर्ग से लेकर उच्च वर्ग तक के लोगों के लिए फ्रू ट्स उपलब्ध हैं। 

फ्रूट्स        रेट (रुपये प्रति किलो)
काजू                      1000 
बादाम                     900
पिस्ता                   1200 
किसमिस                200 
खुमानी                    500 
अंजीर                      600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed