फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai speeding car rammed into truck catching fire driver burned to death police engaged in identification

Orai Accident: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sat, 14 Feb 2026 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:21 PM IST
सार

Orai News: उरई में नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराने के बाद एक्सयूवी 700 कार में आग लग गई, जिसमें चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Orai speeding car rammed into truck catching fire driver burned to death police engaged in identification
ट्रक में घुसी कार में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उरई कोतवाली क्षेत्र में मोखरी होटल के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। हाईवे पर उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार का दरवाजा नहीं खुल सका और चालक अंदर ही फंस गया। आग तेजी से फैलने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन



मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास
दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार के अंदर से चालक का जला हुआ शव (कंकाल) बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed