फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one crore black money change during demonetisation

नोटबंदी में फर्जी फर्म बना 1.16 करोड़ के नोट बदले 

Sun, 07 May 2017 10:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 May 2017 10:43 AM IST
सार

- काले धन को सफेद करने का मामला सामने आया
- कर्मचारी की आईडी पर फर्म बनवाई, एफआईआर
- आयकर विभाग का नोटिस आने पर हुआ खुलासा

विज्ञापन
one crore black money change during demonetisation
डेमो

विस्तार

नोटबंदी के दौरान एक कर्मचारी के कागजात से फर्जी फर्म बनाकर उसके खाते से 1.16 करोड़ रुपये के काले धन को सफेद करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसके खाते में हजार और पांच सौ के पुराने नोट जमा करने के बाद रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा लिया।
विज्ञापन


आयकर विभाग से नोटिस आने पर युवक को फर्जीवाड़े का पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने एसएसपी से शिकायत की। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कानपुर के गड़रिया मोहाल में रहने वाले विकास सविता गुमटी नंबर पांच स्थित एक फर्म में नौकरी करता था जिसमें किदवईनगर निवासी पवन कुमार पांडेय मुनीम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि नोटबंदी के दौरान पवन ने उसका खाता खुलवाने के नाम पर पहचान पत्र समेत अन्य आईडी ली थी। जिसके जरिये उसने सांई ट्रेडर्स नाम से फर्म बनाकर उसके नाम पर बिरहाना रोड स्थित इंडसइन बैंक में खाता खुलाया। इसके बाद पवन और उसके चार साथियों ने एक करोड़ 16 लाख रुपये के पांच सौ और हजार के नोट जमा करवाकर ब्लैक मनी को सफेद कर लिया।


विकास को इस बारे में तब पता चला जब 21 अप्रैल को उसके पास आयकर विभाग से नोटिस आया। उसने एसएसपी से शिकायत की। थाना फीलखाना में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed