{"_id":"69b70dfc190a67f8ae0d4686","slug":"on-the-second-day-the-candidates-did-not-have-to-wait-for-the-bus-kanpur-news-c-220-1-ka21001-139799-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दूसरे दिन परीक्षार्थियों को नहीं करना पड़ा बस का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दूसरे दिन परीक्षार्थियों को नहीं करना पड़ा बस का इंतजार
Mon, 16 Mar 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को परिवहन निगम की रोडवेज बसें तैनात रहीं। परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थियों को परेशान नहीं होना पड़ा। सभी बस में बैठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
जनपद में एसआई की परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन की परीक्षा में रोजवेज बसों की कमी के चलते परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा था। एआरएम ने सभी चालकों व परिचालकों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा छूटने के दौरान केंद्र के पास से होकर निकलने के निर्देश दिए। उरई से परीक्षा देने के लिए आए वैभव ने बताया कि रात में ही रोडवेज बस से अकबरपुर पहुंच गया था। चौराहे के समीप एक होटल में रात रुकने के बाद सुबह परीक्षा दी। अब माती डिपो पहुंच रोडवेज बस से घर वापसी करुंगा। वहीं झांसी से बहन को परीक्षा दिलाने आए राजवीर सिंह ने बताया कि दूसरी पाली में परीक्षा होने की वजह से सुबह रोडवेज बस से आए हैं। उन्हें आने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
...................
वर्जन............
परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए माती डिपो की बसों के केंद्र के आसपास तैनात रही हैं। इसके अलावा अकबरपुर व पुखरायां में बनाए गए केंद्र के पास कर्मियों की तैनाती रही, जो परीक्षार्थियों को अन्य डिपो से आने वाली बसों को रोककर बैठाते हुए उन्हें गंतव्य के लिए रवाना करते रहे हैं। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो