फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Omicron threat: Increased risk of omicron in Kanpur

ओमिक्रॉन का खतरा: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से कानपुर आने वालों का पता नहीं चल रहा, सतर्क रहें

Sun, 19 Dec 2021 08:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Dec 2021 08:51 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि सारे लोग मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए भी यही तरीका है। इसके साथ ही वैक्सीन लगवा लें।

विज्ञापन
Omicron threat: Increased risk of omicron in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से शहर आने वालों का पता नहीं चल रहा है। इससे अगर कोई संक्रमित शहर आ गया तो उसकी पहचान नहीं हो सकेगी। यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि ओमिक्रॉन संक्रमित कानपुर में हो सकता है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


ओमिक्रॉन का संक्रमण हल्का जुकाम-बुखार की शक्ल में फैलता है। इस वक्त वायरल संक्रमण का सीजन चल रहा है। लोग फ्लू की चपेट में हैं। ऐसे में संक्रमण फैलेगा भी तो पता नहीं चल पाएगा। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि सारे प्वाइंट पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नए प्वाइंट पर भी सैंपलिंग की जा रही है। ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटे लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। लेकिन दूसरे प्रांतों और शहरों से आने वालों का कुछ पता नहीं है। बहुत से लोग दिल्ली, गाजियाबाद से अपने वाहनों और बसों से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खांसी-जुकाम के लक्षण बहुत से लोगों को हैं। इससे ओमिक्रॉन का लक्षणों वाले व्यक्ति का पता नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और सीएचसी पर मॉक ड्रिल कराकर स्टाफ को प्रशिक्षित कर दिया है। स्थानीय स्तर पर जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच न होने से भी रोगियों की पहचान में देर हो सकती है।


सीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि सारे लोग मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए भी यही तरीका है। इसके साथ ही वैक्सीन लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed