{"_id":"61d591809017161d574dbf3a","slug":"omicron-positive-report-of-a-person-who-returned-from-abroad-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Kanpur: ब्रिटेन से लौटी स्वरूपनगर की युवती ओमिक्रॉन पॉजिटिव, विदेश से लौटे 650 लोगों में पहली संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Kanpur: ब्रिटेन से लौटी स्वरूपनगर की युवती ओमिक्रॉन पॉजिटिव, विदेश से लौटे 650 लोगों में पहली संक्रमित
Thu, 06 Jan 2022 08:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:48 AM IST
सार
संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ का कहना है कि लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ब्रिटेन से लौटी स्वरूप नगर निवासी एक युवती ओमिक्रॉन पॉजिटिव निकली। जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। विदेश से घूमकर लौटे रहे लोगों में पहला यात्री संक्रमित पाया गया है।
कानपुर में ओमिक्रॉन की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन कराने में सख्ती बरती जाएगी। बताया जा रहा है कि डेल्टा और डेल्टा प्लस की तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट कई गुना तेजी से संक्रमण फैलाता है।
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। मंगलवार को गाजियाबाद में शहर के दो लोगों के ओमिक्रॉन संक्रमित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
वह ब्रिटेन किसी कार्यक्रम में गया था। हाल में वहां से लौटने के बाद रैपिड रिस्पांस टीमों ने संपर्क किया। हल्के लक्षण होने के बाद सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा स्वरूपनगर क्षेत्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट के अलावा डेल्टा वैरिएंट के भी संक्रमित लगातार मिल रहे हैं।
ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से अभी तक 650 लोग शहर आ चुके हैं। इनमें 21 यात्री लापता हैं। केंद्र से आई सूची में जो पता दिया गया है, उस पर वे नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग ई-मेल और व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजकर संपर्क करने में जुटा है।