फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Olympic Registered and Sir Padampat Singhania Sports Academy Win Matches

Kanpur News: ओलंपिक रजिस्टर्ड और सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीते मैच

Fri, 13 Mar 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Olympic Registered and Sir Padampat Singhania Sports Academy Win Matches
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए मैच में ओलंपिक रजिस्टर्ड ने डायमंड क्लब को पांच विकेट से और सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने सोनेट क्लब को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


कानपुर साउथ मैदान में हुए पहले मैच में डायमंड क्लब की टीम ने 30.3 ओवर में 148 रन बनाए। टीम से अर्जुन दुबे ने 35, सचिन तिवारी ने 31 और अंशुमन शुक्ला ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार, यश ने तीन और जेबान अंसारी ने दो विकेट लिए। वहीं ओलंपिक रजिस्टर्ड ने 30.4 ओवर में 152 रन बनाकर मैच पांच विकेट से अपने नाम किया। टीम से यश ने 69, शिवेंद्र श्रीवास्तव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में दिव्यांश यादव ने तीन और संदीप पटेल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में सोनेट क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। टीम से सुयश सिंह ने 53, सार्थक ने 46, आशीष गौतम ने 39 और अंश राय ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रांजल देव ने तीन विकेट लिए। वहीं, सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने 34 ओवर में छह विकेट खोकर 220 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता। टीम से शिवा सोनकर ने 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा प्रांजुल सिंह ने 37, प्रशांत मिश्रा ने 35 और आदित्य सिंह ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपांशु केसरी ने तीन और कनिष्क शर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed