{"_id":"58d2ae3d4f1c1ba16e1a20f3","slug":"now-demand-of-separate-bundelkhand-state-in-yogi-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी के लिए खड़ी हुई मुश्किलें, भाजपा के इस नेता ने कर दी ये बड़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के लिए खड़ी हुई मुश्किलें, भाजपा के इस नेता ने कर दी ये बड़ी मांग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
यूपी में योगी सरकार बनते ही अब बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाए जाने की मांग तेज होने की संंभावना जताई जा रही है। खबर मिली है कि भाजपा के एक पूर्व सांसद स्वयं इस आंदोलन के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं। वे स्थानिय लोगों की आवाज बनकर इस मामले में सरकार से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
भाजपा के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग पर योगी सरकार का क्या रुख रहने वाला है। भाजपा के इस पूर्व सांसद का नाम है गंगाचरण राजपूत। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के बेलाताल में भाजपा के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि अब बुंदेलखंड को अलग राज्य बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
इसके लिए बुंदेलखंड के सभी विधायकों की बैठक कर अलग राज्य की जोरदार मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा लंबे समय से बुंदेलखंड का विकास रुका हुआ है। अब समय आ गया है बुंदेलखंड की भलाई के लिए सही दिशा में कदम उठाया जाए।
डेमो
पूर्व सांसद बुधवार को एक मैरिज हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर ब्लाक में विधायक निधि से गौशाला बनवाई जाएगी। जिससे अन्ना जानवरों की समस्या से निजात मिल सके।