फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now bullion trader will have to tell how much gold is bought and sold

बेखौफ फल-फूल रहा सराफा कारोबारी का गोरखधंधा, आयकर विभाग ने मांगी ये जानकारी

Sat, 12 Jan 2019 12:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Jan 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Now bullion trader will have to tell how much gold is bought and sold
डेमो पिक
आयकर विभाग कानपुर स्थित नयागंज के सराफा कारोबारी व मोनिका ज्वैलरी के मालिक सौरभ बाजपेई की फर्मों के छह साल के दस्तावेजों की जांच करेगा। ये दस्तावेज सोने की खरीद और बिक्री से जुड़े होंगे। आयकर अफसर इस बात की पड़ताल करेंगे कि इससे पहले कितना सोना किन किन फर्मों से खरीदा गया और किसे बेचा गया। अफसरों को इसमें भी हेराफेरी की आशंका है। बीते वर्षों के दस्तावेज दो दिन में कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर पुलिस ने बुधवार को कानपुर-लखनऊ हाईवे पर लोधीगंज के पास सराफा कारोबारी के कर्मचारियों से 1.20 करोड़ रुपये बरामद किए थे। नकदी कार में छिपाकर कोलकाता ले जाई जा रही थी। इसके बाद से आयकर विभाग सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान और दस्तावेजों की जांच कर रहा है। शुरुआती पूछताछ में कारोबारी ने यह स्वीकार किया कि बरामद रकम उन्हीं की है। लेकिन वे नकदी का हिसाब नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन


इस पर आयकर अफसरों का संदेह गहरा गया है कि फर्म में नंबर दो की कमाई हो रही है। इस कमाई को सोना तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। इस संदेह के आधार पर ही आयकर अफसरों ने कारोबारी से बीते छह साल के दस्तावेज तलब किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Now bullion trader will have to tell how much gold is bought and sold
डेमो पिक
मोबाइल ऐप में नहीं ट्रेस हुआ कार नंबर 
आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि फतेहपुर पुलिस ने जिस कार से रकम बरामद की है वह पश्चिम बंगाल की है। वहां के परिवहन विभाग के मोबाइल ऐप में कार नंबर डाला गया तो गाड़ी मालिक के बारे में कोई डाटा उपलब्ध नहीं मिला। इस पर आशंका है कि कार में फर्जी नंबर तो इस्तेमाल नहीं किया गया। आयकर विभाग ने कोलकाता के आरटीओ को पत्र लिखकर कार के मालिक का विवरण देने को कहा है। 

इलाहाबाद रेंज ने कब्जे में ली रकम 
फतेहपुर पुलिस की ओर से पकड़ी गई 1.20 करोड़ की रकम को आयकर विभाग की इलाहाबाद रेंज ने अपने कब्जे में ले लिया है। आयकर विभाग अब मुद्रा के अनैतिक परिवहन का मामला चलाएगा। मामला हवाला से जुड़ा हुआ होगा तो प्रवर्तन निदेशालय को सूचना दी जाएगी। 

 

Now bullion trader will have to tell how much gold is bought and sold
डेमो पिक
कई दिन से थी कार की तलाश 
फतेहपुर पुलिस को पकड़ी गई कार की तलाश कई दिन से थी। पकड़े जाने से दो दिन पहले लगातार नाकेबंदी की जा रही थी। यह सूचना मुखबिर के जरिये मिली थी कि फतेहपुर से बड़ी मात्रा में नकदी का परिवहन होना है। 

इनसे मिली थी रकम
यह रकम उन्नाव के बीघापुर के गांव कुलहा निवासी प्रशांत शुक्ला पुत्र शिव प्रकाश शुक्ला और मगरवारा के अवस्थीखेड़ा गांव निवासी रजनीश अग्निहोत्री पुत्र चंद्र किशोर के पास से मिली थी। रकम कार में छिपाकर कोलकाता ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed