{"_id":"68717151f44396f97b0ee8aa","slug":"now-admission-will-be-given-in-technical-institutes-even-without-jee-cuet-rank-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1182675-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अब जेईई, सीयूईटी रैंक के बिना भी तकनीकी संस्थानों में मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अब जेईई, सीयूईटी रैंक के बिना भी तकनीकी संस्थानों में मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध सरकारी और निजी संस्थानों में जेईई मेन व सीयूईटी रैंक के अलावा भी प्रवेश मिलेगा। विवि ने खाली सीटों को भरने का नया रास्ता निकाला है।
अब 12वीं पास छात्र उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग में अपना पंजीकरण कराकर अंकों के आधार पर दाखिला ले सकते हैं। प्रवेश काउंसलिंग के माध्यम से होगा। हालांकि पहली प्राथमिकता जेईई और सीयूईटी की रैंक को ही दी जाएगी।
जेईई मेन या सीयूईटी की परीक्षा नहीं दे पाने वाले 12वीं पास छात्रों के लिए राहत की खबर है। अब निजी और सरकारी तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए छात्रों को अगले साल का इंतजार नहीं करना होगा। एकेटीयू की काउंसलिंग के दौरान ही छात्र दाखिले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया है। दाखिले के इच्छुक सभी छात्रों को पहले पंजीकरण कराना होगा। चार राउंड की काउंसलिंग के बाद जो सीटें बचेंगी उनको सीयूईटी की रैंक और फिर शेष सीटों को 12वीं की मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।
एकेटीयूके के असिस्टेंट रजिस्ट्रार आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया है। अभी तक 70 हजार पंजीकरण हो चुके हैं। छात्रों के 12वीं के अंकों आधार पर रैंक तैयार होगी, जिस पर दाखिला मिलेगा।
छात्रों की घटती संख्या से जूझ रहे संस्थानों को मिलेगी राहत
प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में दाखिला पहले स्टेट बोर्ड की प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाता था। हालांकि पिछले कई सालों से जेईई मेन और फिर सीयूईटी की रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाने लगा। इसके बाद प्रदेश के सरकारी संस्थानों में दाखिले घटने लगे।
कई ऐसे संस्थान रहे, जहां कुछ ब्रांच में एक भी दाखिला नहीं हुआ। संस्थानों की स्थिति का गंभीरता से आंकलन करते हुए एकेटीयू ने बिना प्रवेश परीक्षा लिए भी दाखिला देने की तैयारी कर ली है। अब इससे लंबे समय से छात्रों की संख्या के संकट से जूझ रहे संस्थानों को राहत मिलेगी।
पीएसआईटी के ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला ने बताया कि एकेटीयू के इस निर्णय से घटती छात्र संख्या से परेशान संस्थानों को राहत मिलेगी। पहले भी कुछ निजी संस्थान में छात्रों का प्रवेश बिना काउंसलिंग के हो जाता था, लेकिन फिर उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। अब छात्र काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लेंगे तो उनको स्कॉलरशिप का भी लाभ मिलेगा।