फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice issued at the residence of suspended ASDM absconding in the misdeed case

चित्रकूट: दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे निलंबित एएसडीएम के आवास पर नोटिस चस्पा, जल्द होगी गिरफ्तारी

Tue, 17 Sep 2019 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Notice issued at the residence of suspended ASDM absconding in the misdeed case
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट में दुष्कर्म के आरोप में नामजद अपर एसडीएम सौजन्य कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। उनके आवास आगरा में झांसी पुलिस टीम ने नोटिस चस्पा की। इसके बाद उनकी तलाश में मंगलवार को मुख्यालय पहुंची। सरकारी आवास पर टीम को ताला लटका मिला तो जांच में आए इंस्पेक्टर ने कुर्की के पूर्व 82 की कार्यवाही की नोटिस चस्पा कर दी है। 
विज्ञापन


चित्रकूट जिले में तैनात अपर एसडीएम सौजन्य कुमार लगभग दस माह पूर्व मऊ तहसील में तैनात हुए थे। इसी बीच जालौन की एक युवती ने झांसी के एक थाने में एएसडीएम पर वहीं तैनाती के दौरान होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी मामले में एएसडीएम की पत्नी ने भी उस युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 

हाल ही में मुख्यमंत्री के आगमन के बाद पूरे मामले की जानकारी होने पर लखनऊ से एएसडीएम को निलंबित किया गया है। मंगलवार को पूरे मामले की जांच कर रहे झांसी के इंस्पेक्टर अनिल कुमार अदालत की नोटिस लेकर मुख्यालय पहुंचे। उनकी कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद सरकारी आवास पहुंची टीम तो वहां ताला लटका मिला। जांच अधिकारी ने बताया कि सरकारी आवास पर कुर्की के पूर्व 82 की कार्यवाही की नोटिस चस्पा कर दी गई है। इसके पूर्व एएसडीएम के आगरा स्थित आवास पर भी यह नोटिस चस्पा की जा चुकी है। उनके जल्द हाजिर न होने पर अदालत के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed