फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No disproportionate assets found with Jaikant Bajpai's gunner

बिकरू कांड: जयकांत बाजपेई के गनर के पास नहीं मिली आय से अधिक संपत्ति, ईओडब्ल्यू की जांच पर खड़े हुए सवाल

Wed, 05 Jan 2022 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Jan 2022 09:36 AM IST
सार

जयकांत बाजपेई के गनर रहे महेंद्र सिंह के पास किसी भी तरह की अवैध संपत्ति नहीं मिली। जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। ऐसे में महेंद्र सिंह को क्लीन चिट दे दी गई है। 
 

विज्ञापन
No disproportionate assets found with Jaikant Bajpai's gunner
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड में जेल में बंद जयकांत बाजपेई के गनर के पास आय से अधिक संपत्ति नहीं मिली। करीब एक साल तक जांच करने के बाद एंटी करप्शन कानपुर यूनिट ने रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। जिसमें किसी तरह की अवैध संपत्ति के साक्ष्य न होने का दावा किया गया है। यहां तक कि गनर की आर्थिक स्थिति बहुत ठीक नहीं मिली। 
विज्ञापन


बिकरू कांड में जयकांत बाजपेई को भी पुलिस ने जेल भेजा था। उस पर आरोप है कि विकास दुबे को उसने दो लाख रुपये, असलहा व कारतूस मुहैया कराए थे। उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। जय के जेल जाने के बाद एक अधिवक्ता ने शिकायत की थी कि जय के गनर रहे महेंद्र सिंह के पास आय से अधिक संपत्ति है। 
विज्ञापन


शासन ने इस शिकायत का संज्ञान लेकर एंटी करप्शन यूनिट कानपुर को जांच सौंपी थी। सूत्रों के मुताबिक महेंद्र सिंह के बारे में पूरी जानकारी जुटाई गई। उसके बैंक खाते व संपत्तियों के बारे में भी ब्योरा जुटाया गया। जिसमें किसी भी तरह की अवैध संपत्ति नहीं मिली। इसलिए जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। एक तरह से महेंद्र सिंह को क्लीन चिट दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू की जांच कुछ और कह रही 
मामले में ईओडब्ल्यू ने भी पहले जांच की थी। जिसमें दावा किया गया था कि महेंद्र कुमार के पास आय से अधिक संपत्ति है। इसी आधार पर ईओडब्ल्यू ने उसके खिलाफ खुली जांच की संस्तुति की थी। मगर एंटी करप्शन की जांच में कुछ ऐसा नहीं मिला।


सूत्रों के मुताबिक आशंका है कि एक दूसरा महेंद्र सिंह है। जो जय का करीबी है। वह दवा व्यापारी है। शायद आरोप उसके खिलाफ थे। ईओडब्ल्यू ने जानकारी उसी के खिलाफ जुटाई थी। मगर लिखापढ़ी में गनर महेंद्र सिंह का नाम सामने आया। हालांकि इस तथ्य पर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed