फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New varieties of pulse seeds to be developed using AI.

Kanpur News: एआई से तैयार होगी दलहनी बीजों की नई प्रजाति

Sun, 30 Aug 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
New varieties of pulse seeds to be developed using AI.
कानपुर। दलहनी फसलों की नई प्रजाति आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से विकसित की जाएंगी। इसके लिए 4.75 लाख बीजों का डाटा बैंक तैयार किया गया है। फसलों की नई प्रजातियों के लिए पुराने बीजों के जीन में सुधार किया जाएगा। पांच साल शोध कार्यों के लिए 72 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसे भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान समेत 15 सेंटरों पर शोध कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी शनिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नए बीज के ब्रीडर को ढाई लाख और हाइब्रिड के ब्रीडर को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। जीनोम एडिटिंग और प्रीडिक्टिव ब्रीडिंग की जाएगी। दलहनी बीजों की डिजिटल कुंडली भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) साइंस एक्सीलेंस फॉर हेल्थ थ्रू एग्रीकल्चरल ट्रांसफॉर्मेशन (सेहत) मिशन चला रहा है। मिशन के जरिये कृषि पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को एक सूत्र में पिरोया जाएगा। भोजन को दवा बना लिया जाए। इससे व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए सारी जरूरी चीजें भोजन में ही मिल जाएगी। बायो पेस्टीसाइड्स और बायो फर्टिलाइजर को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को जागरूक किया जाएगा कि मिट्टी की जांच कराकर ही उसमें यूरिया डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed