{"_id":"5c47100bbdec224b575040f2","slug":"new-simplified-gst-filing-form","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब जीएसटी भरना होगा आसान, अगर हैं आप भी परेशान तो पढ़ें ये खबर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जीएसटी भरना होगा आसान, अगर हैं आप भी परेशान तो पढ़ें ये खबर...
Tue, 22 Jan 2019 06:14 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
जीएसटी के रिटर्न दाखिल करने के लिए नए वित्तीय वर्ष में नया सरल फार्म जारी किया जाएगा। यह फार्म अप्रैल से प्रभावी होगा। इसके बाद जीएसटी के रिटर्न दाखिल करना और आसान हो जाएगा। यह जानकारी टैक्स मामलों के वरिष्ठ सलाहकार एडवोकेट संतोष कुमार गुप्ता ने आयकर भवन में दी।
यहां कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (किटबा) की ओर से जीएसटी के नए बदलावों पर गोष्ठी थी। किटबा की जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जीएसटी रिटर्न फार्म 3बी, फार्म-1 में दाखिल करने की तिथि बढ़ा दी गई है। लेट फीस भी माफ कर दी गई है। जीएसटी के वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की तिथि मार्च 2019 से जून 2019 कर दी गई है।

Trending Videos
रिफंड के दावों और निस्तारण की प्रक्रिया में भी संशोधन किया जा रहा है। गोष्ठी के दूसरे सत्र में सीए मलय गुप्ता ने बताया कि समाधान योजना अब सेवा के क्षेत्र में भी लागू होगी। 50 लाख रुपये तक सालाना टर्नओवर वाले सेवा प्रदाता इसका लाभ उठा सकेंगे। यह योजना भी एक अप्रैल से प्रभावी होगी। समाधान वाले व्यापारी अब तिमाही रिटर्न दाखिल करने की बाध्यता से मुक्त किए जा रहे हैं।
वित्तीय वर्ष में सिर्फ एक रिटर्न दाखिल करना होगा, लेकिन जीएसटी की धनराशि हर तीन महीने में जमा करनी होगी। मलय गुप्ता ने बताया कि पंजीयन सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख की जा रही है, लेकिन सेवा क्षेत्र में यह सीमा 20 लाख ही रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता किटबा के अध्यक्ष सीए गोविंद कृष्णा ने की। संचालन अवधेश मिश्रा ने किया। इस दौरान अनिल साहू, रंजीत सिंह, जय शंकर द्विवेदी, प्रेम गुप्ता, अनिल सिंह, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।