फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new simplified gst filing form

अब जीएसटी भरना होगा आसान, अगर हैं आप भी परेशान तो पढ़ें ये खबर...

Tue, 22 Jan 2019 06:14 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 22 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
new simplified gst filing form
डेमो पिक
जीएसटी के रिटर्न दाखिल करने के लिए नए वित्तीय वर्ष में नया सरल फार्म जारी किया जाएगा। यह फार्म अप्रैल से प्रभावी होगा। इसके बाद जीएसटी के रिटर्न दाखिल करना और आसान हो जाएगा। यह जानकारी टैक्स मामलों के वरिष्ठ सलाहकार एडवोकेट संतोष कुमार गुप्ता ने आयकर भवन में दी।
विज्ञापन


यहां कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (किटबा) की ओर से जीएसटी के नए बदलावों पर गोष्ठी थी। किटबा की जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जीएसटी रिटर्न फार्म 3बी, फार्म-1 में दाखिल करने की तिथि बढ़ा दी गई है। लेट फीस भी माफ कर दी गई है। जीएसटी के वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की तिथि मार्च 2019 से जून 2019 कर दी गई है।
विज्ञापन


 

रिफंड के दावों और निस्तारण की प्रक्रिया में भी संशोधन किया जा रहा है। गोष्ठी के दूसरे सत्र में सीए मलय गुप्ता ने बताया कि समाधान योजना अब सेवा के क्षेत्र में भी लागू होगी। 50 लाख रुपये तक सालाना टर्नओवर वाले सेवा प्रदाता इसका लाभ उठा सकेंगे। यह योजना भी एक अप्रैल से प्रभावी होगी। समाधान वाले व्यापारी अब तिमाही रिटर्न दाखिल करने की बाध्यता से मुक्त किए जा रहे हैं।

वित्तीय वर्ष में सिर्फ एक रिटर्न दाखिल करना होगा, लेकिन जीएसटी की धनराशि हर तीन महीने में जमा करनी होगी। मलय गुप्ता ने बताया कि पंजीयन सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख की जा रही है, लेकिन सेवा क्षेत्र में यह सीमा 20 लाख ही रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता किटबा के अध्यक्ष सीए गोविंद कृष्णा ने की। संचालन अवधेश मिश्रा ने किया। इस दौरान अनिल साहू, रंजीत सिंह, जय शंकर द्विवेदी, प्रेम गुप्ता, अनिल सिंह, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed