{"_id":"67ab8f9b8c8c8127140553dc","slug":"national-handball-final-divyang-shlok-scored-two-goals-etawa-news-c-216-1-etw1002-121463-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राष्ट्रीय हैंडबाल फाइनल दिव्यांग श्लोक ने दागे दो गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राष्ट्रीय हैंडबाल फाइनल दिव्यांग श्लोक ने दागे दो गोल
विज्ञापन
इटावा। जिले के दिव्यांग खिलाड़ी श्लोक ने आगरा में हुई राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। घर वापसी पर श्लोक का जोरदार स्वागत किया गया। आगरा के डाॅ. भीमराव आंबेडकर विवि में छह फरवरी तक चली राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 23 राज्य के 500 दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालक टीम ने सिल्वर व बालिका टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जिले के विक्रमपुर के रहने वाले श्लोक का चयन यूपी टीम के लिए हुआ था। फाइनल मुकाबले में श्लोक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। इस प्रतियोगिता में यूपी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
दिव्यांग खिलाड़ी श्लोक के वापस लौटने पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा, प्रहलाद कुमार, यशवंत सिंह, अनिल कुमार, गौरव पाठक, अवधेश राठौर, अजय सिंह, योगेंद्र चौधरी, राजेश जादौन, ब्लाक व्यायाम शिक्षक जसवंतनगर सूर्यप्रकाश, ऋषि कसाना, अनिल, रवि यादव आदि ने जोरदार स्वागत किया।