फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   National convention of BJYM will be held in Kanpur, PM-CM will also attend, preparatory meeting will be held t

UP: कानपुर में होगा भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन, पीएम-सीएम भी होंगे शामिल, आज होगी तैयारी की बैठक

Sat, 13 Jan 2024 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Jan 2024 12:32 PM IST
सार

Kanpur News: फरवरी में भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन करेगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। अधिवेशन की तैयारी की अगली बैठक आज क्षेत्रीय मुख्यालय केशव नगर में है, जिसमें आयोजन की रूपरेखा सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
National convention of BJYM will be held in Kanpur, PM-CM will also attend, preparatory meeting will be held t
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर बार की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपनी लोकसभा चुनाव प्रचार का अभियान कानपुर से शुरू करेंगे। इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तय किया गया है कि फरवरी में भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन करेगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी को लेकर अभी कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन राष्ट्रीय अधिवेशन और पीएम का फरवरी में ही कानपुर आना पूरी तरह से तय है। कहा जा रहा है कि इस दौरान वह महानगर में कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

इस अधिवेशन की तैयारी के संबंध में गुुरुवार को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इसे लेकर एक दिन पहले लखनऊ में भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में भी जानकारी दी गई थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महानगर में होने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में 25 हजार युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी तैयारी की बैठक
यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी सुनील बंसल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिवेशन की तैयारी की अगली बैठक 13 जनवरी को क्षेत्रीय मुख्यालय केशव नगर में होगी, जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह अधिवेशन के स्थान चयन, आयोजन की रूपरेखा सहित अनेक बिंदुओं को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed