फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Namo App Rating, Many MLAs including MP Bhole and Minister Sachan lagged behind

Namo App Rating: सांसद भोले और मंत्री सचान समेत कई विधायक पिछड़े, जानिए किनके रेटिंग सूची में नाम ही नहीं

Mon, 08 Jan 2024 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:11 PM IST
सार

Kanpur News: पार्टी हाईकमान के अनुसार नमो एप के जरिये यह भी देखा जा रहा है कि कौन, कितना सक्रिय है। लोगों को पार्टी से जोड़ने के क्रम में पूरे देश में सांसद पचौरी का नाम 11वें और प्रदेश स्तर पर पांचवें स्थान पर है। इसी तरह प्रदेश की सूची में शिवराम सिंह 13वें और नवीन पंडित 51वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Namo App Rating, Many MLAs including MP Bhole and Minister Sachan lagged behind
नमो एप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आगामी लोकसभा की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार अपने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली को नमो एप के जरिये परख रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ नमो एप में पार्टी के लोगों को अपनी दिनभर की गतिविधियों और किसने कितने लोगों को पार्टी से जोड़ा है। उसकी रोज की रेटिंग देश, प्रदेश और विधानसभा स्तर के हिसाब से जारी की जाती है।

विज्ञापन

इस रेटिंग में सात जनवरी तक सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा का नाम सूची में ही नहीं है। हालांकि सांसद सत्यदेव पचौरी सबसे ऊपर चल रहे हैं। इसी तरह भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पार्षद नवीन पंडित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बेटे करन महाना भी आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

पार्टी हाईकमान के अनुसार नमो एप के जरिये यह भी देखा जा रहा है कि कौन, कितना सक्रिय है। लोगों को पार्टी से जोड़ने के क्रम में पूरे देश में सांसद पचौरी का नाम 11वें और प्रदेश स्तर पर पांचवें स्थान पर है। इसी तरह प्रदेश की सूची में शिवराम सिंह 13वें और नवीन पंडित 51वें स्थान पर हैं। विधानसभा क्षेत्रवार रेटिंग की बात की जाए, तो गोविंदनगर में सांसद पचौरी दूसरे, उत्तर जिलाध्यक्ष दीप कुमार पांडेय (दीपू) छठें और 10वें स्थान पर विधायक सुरेंद्र मैथानी का नाम है।

15 लोगों में कोई प्रमुख नाम शामिल नहीं है
इसी तरह कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 11वें नंबर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज का नाम है। बाकी 15 लोगों में कोई प्रमुख नाम शामिल नहीं है। इसी तरह किदवईनगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल दूसरे नंबर पर, नवीन पंडित तीसरे स्थान पर हैं। किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल चार नाम ही सूची में दर्ज हैं। इस क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी का नाम नहीं है।

विज्ञापन

पूर्व विधायक सलिल विश्नोई, रघुनंदन भदौरिया भी सूची में नहीं दिखे
इसके अलावा महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सतीश महाना की जगह उनके बेटे करन महाना की नमो एप पर सक्रियता नए संकेत दे रही है। करन महाना नमो रेटिंग में दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा बिठूर क्षेत्र में ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा तीसरे स्थान पर हैं। टॉप 15 की सूची में सिर्फ छह लोगों के ही नाम हैं। क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा का नाम सूची में नहीं है। पूर्व विधायक सलिल विश्नोई, रघुनंदन भदौरिया भी सूची में नहीं दिखे।

नमो एप के लिए यह है जरूरी
रोजाना लोगों को मेंबर बनाना, सरकार की योजनाओं की जानकारी देना, पार्टी के अभियानों में हिस्सा लेना। इन सभी गतिविधियों की फोटो, स्थान, वीडियो सभी को एप पर अपलोड करना होता है। इसके आधार पर ही रेटिंग तय होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed