{"_id":"594d26814f1c1bca248b46ea","slug":"my-city-app-city-wall-complaint","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माई सिटी एप से अब हर कोई बना रिपोर्टर, फोटो के साथ अपलोड की जा रहीं तमाम समस्यात्मक खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माई सिटी एप से अब हर कोई बना रिपोर्टर, फोटो के साथ अपलोड की जा रहीं तमाम समस्यात्मक खबरें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी कानपुर एप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में अमर उजाला के माई सिटी एप को लॉन्च हुए अभी चार दिन ही हुए हैं लेकिन इस एप को लेकर शहर के लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। एप के सिटी वॉल पर महानगर के कोने- कोने से लोग खुद तस्वीरें खींच कर सीधा एप में न्यूज अपलोड कर रहे हैं। माई सिटी एप के सिटी वॉल पर आप नजर डालें तो शहर की ऐसी तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं जो मीडिया की नजरों में नहीं आ पाती थीं।
माई सिटी एप के सिटी वॉल पर आई शिकायतें
शुक्रवार 23 जून को माई सिटी एप के सिटी वॉल पर आईं पब्लिक कम्प्लेन
1. गोबर और सीवर की समस्या
माई सिटी एप के सिटी वॉल पर शिवम गुप्ता ने समस्या की फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि किदवई नगर विधान सभा में साकेत नगर दीप सिनेमा के पीछे अवैध चट्टा होने की वजह से वहां सड़क पर व पार्क में गोबर के ढेर लगे रहते हैं। आये दिन सीवर समस्या होने से सड़क पर जलभराव होता रहता है। पार्क में बच्चे गोबर व गंदगी होने के कारण घरों में ही रहते हैं। पार्क के सुंदरीकरण, गोबर व सीवर समस्या पर कई बार मोहल्ले के लोगों ने पूर्व विधायक और नगर निगम से शिकायत की लेकिन समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ।

2. छह दिनों से लगा कूड़े का ढेर
शोभित कटियार ने सिटी वॉल पर लिखा कि नगर पंचायत शिवराजपुर के वार्ड नंबर 10 केशव वाली गली में पिछले 6 दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है हाल ही में बारिश होने के कारण कूड़े से भीषण बदबू आने लगी है। अब यहां रहना मुश्किल हो रहा है।
शोभित कटियार ने सिटी वॉल पर लिखा कि नगर पंचायत शिवराजपुर के वार्ड नंबर 10 केशव वाली गली में पिछले 6 दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है हाल ही में बारिश होने के कारण कूड़े से भीषण बदबू आने लगी है। अब यहां रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी कानपुर एप
3. बरसात आई बचकर निकलियेगा
अवनीश गुप्ता ने सिटी वॉल पर लिखा कि अच्छे दिन कहां हैं। गड्ढा मुक्त सड़कें कहां है। बरसात आ गई है। बच के निकलियेगा दोस्तों। पास होने के बाद भी ये मुख्य सड़क फेल ही नजर आ रही है। शिलान्यास भी खड़ंजा उखाड़ के हुआ है। कम से कम चलने लायक तो थी ये सड़क अब वो भी न रही।

4. नाले की सिल्ट सूख कर घरों में घुस रही, बात करते हैं स्मार्ट सिटी की
सत्य प्रताप सिंह ने सिटी वॉल पर लिखा कि आठ दिनों से नाला सफाई से निकली सिल्ट और गंदगी पड़ी हुई है और घ्र से बाहर निकलना और बैठना मुश्किल हो गया है। तेज हवा या आंधी चलती है तो नाले की सूखी सिल्ट घर के अंदर तक चली जाती है। क्या नगर निगम या प्रशासन बारिश का इंतजार कर रहे हैं जिससे ये वापस बह कर नाले या घरों में घुस जाये। बात करते हैं स्मार्ट सिटी की।