फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा से हटेंगे मुलायम-शिवपाल के ‘चेले’, छंटनी के बाद गठित होंगी जिला इकाई

Mon, 25 Sep 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
mulayam and shivpal supporters layoff
शिवपाल सिंह यादव और मुलायम
सपा की नई प्रदेश इकाई का गठन आज लखनऊ में किया गया। कानपुर के नरेश उत्तम के दोबारा से अध्यक्ष बनाए जाने के बाद, यह चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी की जिला इकाइयों में जल्द ही फेरबदल किया जाएगा। जिला इकाइयों के गठन से पहले मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के समर्थकों की लिस्ट बनाई जाएगी। मतलब यह कि जिम्मेदारी सिर्फ अखिलेश समर्थकों के पास होगी, शिवपाल और मुलायम के लोग पार्टी में रहना चाहें तो बने रह सकते हैं।
mulayam and shivpal supporters layoff
शिवपाल सिंह यादव और मुलायम
पता चला है कि जिलों से प्रदेश अध्यक्ष उत्तम को बधाई देने गए सपा कार्यकर्ताओं को खास हिदायत दी गई है। कहा गया है कि कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को समझ लें। जो लोेग भितरघात करके सिर्फ अपना मतलब निकालना चाह रहे हैं, वे भी टारगेट पर हैं। जल्द ही पार्टी ऐसे लोगों की एक सूची तैयार कर उसका खुलासा करेगी। इस बीच यह तय हो गया है कि कानपुर महानगर, नगर ग्रामीण और देहात इकाई में भारी फेरबदल किया जाएगा।
 
mulayam and shivpal supporters layoff
शिवपाल सिंह यादव और मुलायम
कुछ पुराने वफादार नेताओं और कुछ नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को इस बार बड़ी ज्रिम्मेदारी देने की योजना बन रही है। प्रदेश अध्यक्ष की शनिवार को लखनऊ में ताजपोशी के तत्काल बाद सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुलाकात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam and shivpal supporters layoff
शिवपाल सिंह यादव और मुलायम
कानपुर महानगर के दोनों विधायक अमिताभ बाजपेई और इरफान सोलंकी भी वहां मौजूद रहे। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि पार्टी फिलहाल पांच अक्टूबर को होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में जुटी है। इसके तत्काल बाद जिलों की इकाइयों का नए सिरे से गठन होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed