{"_id":"59ccf21c4f1c1bd8538b4d44","slug":"mulayam-akhilesh-is-going-to-remove-path-of-pique","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यूं ही नहीं हो रहे साइडलाइन, मुलायम-अखिलेश के बीच ‘सुलह का रास्ता’ निकालने वाला है कोई और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यूं ही नहीं हो रहे साइडलाइन, मुलायम-अखिलेश के बीच ‘सुलह का रास्ता’ निकालने वाला है कोई और
Sat, 30 Sep 2017 11:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अखिलेश, शिवपाल और मुलायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा संरक्षक मुलायम सिंह और बेटे अखिलेश यादव में दूरियों की कड़वाहट खत्म होती दिख रही है। दरअसल ये यूं ही नहीं हो रहा। शिवपाल को साइडलाइन करने और टूटती सपा को बचाने के पीछे की कहानी कोई और लिख रहा है।
2 of 7
शिवपाल और मुलायम
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता व पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से गुरुवार को अचानक मिलने उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित घर पहुंच गए। दोनों में 45 मिनट तक बातचीत हुई। मुलायम सिंह यादव द्वारा नई पार्टी बनाए जाने से इनकार किए जाने को दोनों के रिश्तों में नई नजदीकियों के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि मुलायम अब भी सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद देने की जिद पर अड़े हैं।
3 of 7
अखिलेश, शिवपाल और मुलायम
ये भी कहा जा रहा है कि अखिलेश चाहते हैं कि उनके पिता 5 अक्तूबर को आगरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हों। सपा में रार के बाद से एक जनवरी 2017 को अखिलेश ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा सांसद रामगोपाल यादव की पहल पर राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाकर मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया था, तब से मुलायम उनसे खिन्न थे। उस दौरान दोनों की चंद मुलाकातें जरूर हुईं लेकिन बाद में मुलायम द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करने और अखिलेश को धोखा देने की बात करने पर दोनों के रिश्तों में तल्खी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अखिलेश, शिवपाल और मुलायम
अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की और साथ ही 5 अक्टूबर को आगरा में होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का भी न्यौता दिया है। नेता जी ने इसे स्वीकार भी किया है,जिससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल फिर से पैदा हो गई है।
विज्ञापन
5 of 7
अखिलेश, शिवपाल और मुलायम
सपा प्रवक्ता सुनील साजन की मानें तो हम सब के आदर्श और पार्टी को बनाने वाले मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मुलाकात के लिए नेताजी के घर गए और उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन ने शामिल होने का न्यौता दिया। नेताजी ने जिसे बकायदा स्वीकार किया और अधिवेशन में शामिल होने की अपनी स्वीकृति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।