फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 बातों पर अमल करके आपकी भी पर्सनैलिटी हो जाएगी ‘बेहतर से बेहतरीन’

Sat, 03 Jun 2017 11:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
motivational seminar in summer camp kanpur
मोटिवेशनल स्पीकर दीप अरोड़ा पर्सनैलिटी डेवलपमेन्ट के बारे में बताते हुए
मुसीबतें हमारी जिंदगी की एक सच्चाई हैं। कोई इस बात को समझ लेता है तो कोई पूरी जिंदगी इसका रोना होता है। जिंदगी के हर मोड़ पर हमारा सामना मुसीबतों से होता है। इसके बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती। अक्सर हमारे सामने मुसीबतें आती हैं तो हम उनके सामने पस्त हो जाते हैं। उस समय हमें कुछ समझ नहीं आता की क्या सही है और क्या गलत। 

कानपुर शहर के जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर दीप अरोड़ा ने समर कैंप के दौरान ये महत्वपूर्ण बातें कहीं। कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म शिशु मंदिर में समर कैंप में दीप ने पर्सनैलिटी डेवलपमेन्ट के बारे में जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि 5 चीजें पर्सनैलिटी के लिए बहुत जरूरी हैं। 

 

motivational seminar in summer camp kanpur
मोटिवेशनल स्पीकर दीप अरोड़ा पर्सनैलिटी डेवलपमेन्ट के बारे में बताते हुए
दीप अरोड़ा ने कहा कि जब हम किसी से मिलते हैं तो मन में उस व्यक्ति की एक इमेज बना लेते हैं। ये इमेज पॉसिटिव, निगेटिव या नेचुरल हो सकती है। पर अगर हम अपनी पर्सनैलिटी ग्रूमिंग करना चाहते हैं तो हमें इस इमेज को इन्टेंशनली पॉसिटिव बनाना होगा। हमें अपने माइंड को ट्रेंड करना होगा कि वो लोगों में अच्छाई खोजे बुराई नहीं। ये करना इतना मुश्किल नहीं है, अगर आप माइंड को अच्छाई खोजने के लिए निर्देश देंगे तो वो खोज निकालेगा। 

 

motivational seminar in summer camp kanpur
मोटिवेशनल स्पीकर दीप अरोड़ा
मुस्कराना जाहिर करता है कि आप सामने वाले को पसंद करते हैं। यही बात हर तरह की रिलेशन में लागू होती है; इसलिए आप जब भी किसी से मिलें ( of course कुछ exceptions हैं ) तो चहरे पर एक सामान्य सी खुशी लाइये, इससे लोग आपको पसंद करेंगे, आपसे मिलकर खुश होंगे। आपकी मुस्कराहट के जवाब में मुस्कराहट न मिले ऐसा कम ही होगा, और होता भी है तो लेट इट बी आपको अपना पार्ट अच्छे से प्ले करना है बस। 
विज्ञापन
विज्ञापन
motivational seminar in summer camp kanpur
मोटिवेशनल सेमिनार में मौजूद बच्चे

बोलने से पहले सुनना जरूरी है। इसे आप पॉइंट फोर का एक्सटेंशन कह सकते हैं। जब आप दूसरे में इंट्रेस्ट लेते हैं तो इसमें ईमानदारी होनी चाहिए. आपने “आप क्या पसंद करते हैं?” इसलिए नहीं पूछा कि बस वो जल्दी से अपना जवाब ख़तम करे और आप अपनी राम-कथा सुनाने लग जाएं। आपको सामने वाले को सिर्फ पहले बोलने का मौका ही नहीं देना है, बल्कि उसकी बात को ध्यान से सुनना भी है और बीच-बीच में उससे रिलेटेड और भी बातें करनी हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई कहता है कि उसे घूमने का शौक है, तो आप उससे पूछ सकते हैं कि उसकी फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन क्या है और वहां पर कौन-कौन सी जगह अच्छी हैं।

विज्ञापन
motivational seminar in summer camp kanpur
मोटिवेशनल स्पीकर दीप अरोड़ा पर्सनैलिटी डेवलपमेन्ट के बारे में बताते हुए

क्या कहते हैं से भी ज्यादा जरूरी है कि कैसे कहते हैं। आप जो बोलते हैं उससे भी अधिक महत्त्व रखता है कि आप कैसे बोलते हैं। उदाहरण के लिए आपसे कोई गलती हुई और आप मुंह बना कर सॉरी बोलते हैं तो उस सॉरी का कोई मतलब नहीं। हमें न सिर्फ सही शब्दों का इस्तेमाल करना है बल्कि उन्हें किस तरह से कहा जा रहा है इस बात का भी ध्यान रखना है। इसलिए आप अपनी टोन और बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दीजिये, जितना हो सके विनम्र और सही तरीके से लोगों से बात करिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed