फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘रिवॉल्वर रानी’ से भी ज्यादा खतरनाक निकली ‘कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड’, तस्वीरों में देखें कारनामे...

Sat, 03 Jun 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
girlfriend arrest with gun in kanpur
पुलिस की गिरफ्त में कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड

प्यार में परवान चढ़ी प्रेमिका इस कदर रूठी कि उसने तमन्चा लेकर ‘तांडव’ मचाया।  छोटी से बात से नाराज एक प्रेमिका का गुस्सा सातवें आसमान पर जैसे ही पहुंचा बीच बाजार हंगामा हो गया और मोहब्बत का तमाशा बन गया। कानपुर की इस लड़की के कारनामे सुनकर सभी के होश उड़ गए। हर तरफ यही चर्चा रही कि ‘कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड’ तो ‘रिवॉल्वर रानी’ से भी ज्यादा खतरनाक निकली।

girlfriend arrest with gun in kanpur
पुलिस की गिरफ्त में कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड
कानपुर देहात में नीतू नाम की प्रेमिका अपने प्रेमी अभिषेक को मनाने के लिए कट्टे वाली प्रेमिका बन गई। बीच बाजार कट्टा लिए चिल्ला रही नीतू और अभिषेक का झगड़ा देख राहगीरों का जमावड़ा लग गया और लोगों ने भी इस नजारे का जमकर मजा लिया।
girlfriend arrest with gun in kanpur
पुलिस की गिरफ्त में कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड
सबसे बड़ी बात यह रही कि इस पूरे मामले में घण्टों बवाल के बाद न तो थाने से महिला पुलिस पहुंची न ही जिले का कोई उच्चाधिकारी। वहीं पर प्रेमिका को गिरफतार करने के लिए सुनील कुमार नाम के सब इस्पेक्टर आगे आये और प्रेमिका को तमन्चे सहित गिरफतार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
girlfriend arrest with gun in kanpur
पुलिस की गिरफ्त में कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड
नीतू को थाने ले जाने के लिए साधन न मिलने के कारण एसआई सुनील ने अपनी ही मोटर बाइक का सहारा लिया। तब कहीं जाकर चौराहे पर लगा मजमा खत्म हुआ। 
विज्ञापन
girlfriend arrest with gun in kanpur
पुलिस की गिरफ्त में कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड
दरअसल कानपुर देहात रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी बिलहा गांव की रहने वाली नीतू का गांव के ही अभिषेक नाम के युवक के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन गुरुवार को किसी मालूमी सी बात को लेकर दोनो के बीच तकरार हो गई। तकरार इतनी बढ़ गई कि प्रेमिका नीतू ने प्रेमी अभिषेक को धमकाने के लिए रसूलाबाद कस्बे में तमन्चा लेकर जमकर बवाल काटा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed