फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother and daughter strangled to death in Kannauj, police engaged in investigation

Kannuaj Double Murder: गला रेतकर मां-बेटी की हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिले शव, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

Wed, 30 Nov 2022 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Nov 2022 09:19 AM IST
सार

जिले में तेज धारदार हथियार से गला रेतकर मां-बेटी की हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Mother and daughter strangled to death in Kannauj, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात घर में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई, तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन

बता दें कि खून से लथपथ मां-बेटी के शव कमरे में पड़े मिले हैं। जिले के तालग्राम थाना के गांव भोजापुर निवासी किसान सौदान की काफी साल पहले मौत हो चुकी। घर मे पत्नी भगवानश्री (50) और बेटी अनीता (20) के अलावा एक बेटा रहता था।
विज्ञापन

मंगलवार को बेटा रिश्तेदार के यहां चला गया था। इधर रात को बदमाशों ने कमरे में भगवानश्री और उसकी बेटी अनिता की धारदार हथियार से गला रेतकर कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह जब काफी देर तक मां-बेटी बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में खून से लथपथ शवों को देखते ही सनसनी फैल गई। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमों ने छानबीन शुरू की है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया दोनों शवों  को कब्जे ले लिया गया है।

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने पुलिस को दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। कोतवाल ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हैं। जल्द ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed