फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother and daughter killer arrested in encounter in Kannauj

Kannuaj Double Murder: मां-बेटी का हत्यारोपी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी का विरोध करने पर दी थी मौत

Fri, 02 Dec 2022 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Dec 2022 09:37 AM IST
सार

जिले में तेज धारदार हथियार से गला रेतकर मां-बेटी की हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था आरोपी घर में चोरी करने घुसा था और विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Mother and daughter killer arrested in encounter in Kannauj
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कोतवाली क्षेत्र में घर में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में हत्यारोपी फरार गैंगस्टर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। घेराबंदी कर पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

विज्ञापन

तालग्राम थाना के भोजापुर गांव में 30 नवंबर की रात भगवान श्री और उसकी  बेटी अनिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या हुई थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि गांव में रहने वाले गैंगस्टर योगेश उर्फ पंगा ने घर में चोरी करने घुसा था।
विज्ञापन

चोरी का विरोध करने पर उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार की रात गैंगस्टर योगेश उर्फ पंगा को तालग्राम गुरसहायगंज मार्ग पर गए लिया। पुलिस से बचने के लिए उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल गैंगस्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। घटना में शामिल अन्य साथियों की जानकारी भी की जा रही है।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह की तैनाती के बाद से अब तक तीन पुलिस मुठभेड़

  •  पहली मुठभेड़ 27 अक्टूबर को हुई, जिसमें कन्नौज दंगे के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
  • दूसरी मुठभेड़ 25 नवंबर को जालौन के दरोगा से लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
  • तीसरी मुठभेड़ दो दिसंबर डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।

बता दें कि बुधवार सुबह खून से लथपथ मां-बेटी के शव कमरे में पड़े मिले थे। जिले के तालग्राम थाना के गांव भोजापुर निवासी किसान सौदान की काफी साल पहले मौत हो चुकी। घर मे पत्नी भगवानश्री (50) और बेटी अनीता (20) के अलावा एक बेटा रहता था।

मंगलवार को बेटा रिश्तेदार के यहां चला गया था। इधर रात को बदमाशों ने कमरे में भगवानश्री और उसकी बेटी अनिता की धारदार हथियार से गला रेतकर कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह जब काफी देर तक मां-बेटी बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा।

कमरे में खून से लथपथ शवों को देखते ही सनसनी फैल गई। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमों ने छानबीन शुरू की थी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed