फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   more than one thousands boys rejected with fake certificate in army recruitment

फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाकर देने आये थे सेना भर्ती, 1100 से ज्यादा लड़के हुए बाहर  

Tue, 25 Apr 2017 03:52 PM IST
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
more than one thousands boys rejected with fake certificate in army recruitment
सेना भर्ती में सामने आया बाहरी जनपदों के युवाओं का फर्जीवाड़ा

कानपुर कैंट में सोमवार से शुरू हुई कानपुर की सेना भर्ती में बड़ा खुलासा हुआ है। 80 प्रतिशत से ज्यादा बाहरी युवा कानपुर में बने फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे दौड़ में शामिल हुए, जबकि भर्ती केवल कानपुर के ही युवाओं की थी। दौड़ में सफल होने के बाद कागजों की जांच हुई तो मामला पकड़ में आया। ऐसे अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में बाहरी युवाओं के शामिल होने के पीछे किसी गैंग का हाथ है, जिसने शहर के पतों पर युवाओं के निवास, जाति और शैक्षणिक प्रमाण पत्र तैयार करवाए हैं। ऑनलाइन बने प्रमाण पत्र भी फर्जी पाए गए हैं।  भर्ती के लिए कानपुर से 20 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इतने ज्यादा रजिस्ट्रेशन को देखते हुए ही कानपुर की भर्ती तीन दिन चलाने का निर्णय हुआ। पहले दिन सोमवार को 8427 रजिस्ट्रेशन की अपेक्षा करीब 5800 युवा दौड़ में शामिल हुए। इनमें 540 सफल हुए। इनके जब कागजों की जांच हुई तो देखा गया कि बड़ी संख्या में ऐसे युवा थे, जो बोली भाषा में बाहर के लगे। इस पर कागजों की छानबीन की गई तो पता चला ये फर्जी बने हुए हैं। ऐसे फर्जी युवाओं को बाहर करने के बाद शहर के 80 युवाओं को प्री मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया। इनमें 40 युवा फाइनल मेडिकल के लिए चयनित हुए। भर्ती निदेशक कर्नल दीपक शर्मा ने भी फर्जीवाड़े की बात कही है। दौड़ में गैर जनपदों के युवाओं के शामिल होने से कानपुर के युवाओं को बड़ा नुकसान हुआ है। दौड़ में 1200 युवा सफल हुए लेकिन बाहरी होने के कारण 1100 युवाओं को निकाल दिया गया। एसीएम - 2 (नोडल) वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में बड़ी संख्या मेें गैर जनपदों के युवाओं के पास कानपुर पते के फर्जी प्रमाणपत्र मिले हैं। इसके पीछे किसी बड़ा रैकेट का हाथ हो सकता है। मामले की जांच कराएंगे, उनके पास से ऑनलाइन निवास प्रमाणपत्र भी मिले हैं। 
विज्ञापन

 

अमर उजाला ने की ये पूरी तहकीकात.... 

इन जनपदों से पहुंचे फर्जी युवा

अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, अंबडेकर नगर, हाथरस, जसवंतनगर, बनारस आदि शहरों से युवा दौड़ में शामिल हुए। सबसे ज्यादा अलीगढ़ से थे। अलीगढ़ के ही शाहरुख खान ने सेना अफसरों को बताया भी कि दलाल को 20 हजार रुपये देकर फर्जी कागजात बनवाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणपुर में है सुतरखाना
आगरा से आए योगेश कुमार के पास सुतरखाना के पते का निवास प्रमाण पत्र था। उससे सेना अधिकारियों ने पूछा कि सुतरखाना कहां है। इस पर उसने कहा कल्याणपुर। इसी तरह आगरा से आया गौरव भी शहर के बारे में कुछ नहीं बता सका। कुछ अभ्यर्थी पार्षदों के फर्जी लेटरपैड में निवास प्रमाण पत्र बनवाकर लाए थे। हालांकि नगर निगम की जगह नगर पालिका पार्षद लिखा था। इससे भी मामला पकड़ में आया।

हाईस्कूल में गणित में चार नंबर, इंटर में 79
अलीगढ़ के योगेश कुमार सिंह ने अलीगढ़ के बरौला से एचएलएमआई इंटर कॉलेज से हाईस्कूल पास किया। उसके गणित में 100 में चार नंबर थे। एसआरएस इंटर कॉलेज अलीगढ़ से इंटर किया। इसमें गणित में 79 नंबर थे। इससे भी मामला पकड़ में आया। उसके पास कानपुर के पते का प्रमाणपत्र था। मंगलवार को भी कानपुर नगर की रैली होगी। इसमें 8474 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed