फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Molestation of girl, accused arrested

Kanpur News: छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Molestation of girl, accused arrested
इटावा। स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा को बहलाकर एक युवक कार से घुमाने के बहाने ले गया। आरोप है कि उसने चॉकलेट खिलाकर छात्रा को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी एक व्यक्ति की बेटी आलपुर हौज के एक निजी विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा के पिता ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे उसकी बेटी व छोटा बेटा अलग-अलग साइकिल से स्कूल के लिए निकले थे। आरोप है कि रास्ते में कार सवार कुछ लोग मिल गए। उन्होंने बेटी को रोककर चॉकलेट देते हुए बहलाया और अपने साथ कार से ले गए। आरोपियों का एक साथी साइकिल स्कूल के बाहर छोड़कर फरार हो गया। भाई ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो उन्होंने तलाश शुरू की। छात्रा को उसी स्कूूल के बाहर बदहवास हालत में छोड़कर कार सवार भाग गए। परिजन उसे तुरंत घर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने विनय पाल निवासी सती मोहल्ला समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया गुरुवार सुबह आरोपी विनय पाल को नुमाइश चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कचहरी में किसी अधिवक्ता के बस्ते पर बैठता है। इसके खिलाफ पहले से कोतवाली में कुछ रिपोर्ट दर्ज हैं। आरोपी का भाई हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed