फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Molding of boundary wall of second lane in ROB towards post office started

Kanpur News: डाकघर की ओर आरओबी में दूसरी लेन की चहारदीवारी ढलाई शुरू

Mon, 13 Jan 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Molding of boundary wall of second lane in ROB towards post office started
रूरा (कानपुर देहात)। पांच साल पूरे होने के बाद भी आरओबी पर काम में सुस्ती है। अब डाकघर की ओर आरओबी की दूसरी लेन पर चहारदीवारी ढलाई शुरू कराई गई है। हालांकि मुख्य सेतु के दोनों ओर पैदल राहगीरों के लिए सीढ़ियां बनाने काम शुरू होना बाकी है।
विज्ञापन

नगर में बन रहे आरओबी को इसी महीने में पूरा कराया जाना है। इसी को लेकर 31 जनवरी तक आरओबी पर सफर शुभारंभ की लोग आस भी लगाए हैं। हालांकि बचे कामों को पूरा कराने की गति धीमी है। डाकघर की ओर दूसरी लेन की चहारदीवारी की ढलाई हो रही है। यह काम सोमवार को पूरा हो जाएगा। इसके बाद सेफ्टी लाइन लगाई जाएगी। हालांकि सेतु निगम को अब पैदल पुल को जोड़ने के लिए दोनों ओर सीढ़ियां बनाने का काम कराना बाकी है।
विज्ञापन

इधर पुल के ऊपर मार्ग पर प्रकाश के लिए पोल लगाने और लाइटों की फिटिंग का काम भी शेष है। लोगों का कहना है कि डाकघर की ओर अंतिम पिलर जोड़ने के लिए स्लैब ढलाई में लगी शटरिंग 20 जनवरी तक खुलने की उम्मीद है। इसमें भी एक दो दिन का समय लगने का अनुमान है। जबकि छोटे मोटे काम अभी बाकी हैं। डाकघर की ओर अवरोधक लगाकर बंद किया गया रास्ता 20 के बाद भी नहीं खुल सकेगा। इससे लोगों को थाना वाले रास्ते से निकलना पड़ रहा है। जबकि डाकघर मार्ग पर कारोबार गतिविधि को नुकसान हो रहा है। इधर सर्विस लेन दुरुस्त नहीं कराए जाने से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। अकबरपुर की ओर से नगर में प्रवेश वाली सर्विस लेन धंसने से हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
वर्जन...
ढलाई संबंधी काम अब खत्म है। अब डाकघर के पास मुख्य सेतु से अंतिम पिलर को जोड़ने वाली स्लैब को पकने में 20 जनवरी तक का समय लगेगा। मौसम खुलने पर डामरीकरण कराया जाएगा। पैदल राहगीरों के लिए जल्द ही सीढ़ी बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। - वीके सेन, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed