{"_id":"5d373a3d8ebc3e6c97361896","slug":"missdeed-with-12th-class-student-in-farrukhabaad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 वीं की छात्रा के साथ काल कोठरी में युवक ने किया दुष्कर्म फिर वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 वीं की छात्रा के साथ काल कोठरी में युवक ने किया दुष्कर्म फिर वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजा
Tue, 23 Jul 2019 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क़सबा बाजार में सब्जी लेने गई कक्षा 12 की छात्रा को युवक डरा धमकाकर नलकूप की कोठरी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां मौजूद उसके साथियों ने कोठरी से निकलते समय युवक के साथ वीडियो बनाकर एक करीबी रिश्तेदार को भेजा। मंगलवार शाम छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा सोमवार शाम संकिसा रोड स्थित बाजार में सब्जी लेने गई थी। इस दौरान वहां रोहिला निवासी प्रबल अपने साथियों के साथ पहुंचा। छात्रा को डरा धमकाकर खेतों में स्थित नलकूप की कोठरी में ले गया। वहां उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया।

देरी से छात्रा के घर पहुंचने पर जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इस बीच छात्रा के करीबी रिश्तेदार के पास एक वीडियो पहुंचा। इसमे छात्रा को नलकूप की कोठरी से युवक के साथ निकलते दिखाया गया। मंगलवार को छात्रा अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इसमें आरोपी युवक प्रबल के छात्रा को पूर्व में भी फोन पर धमकी व गालीगलौज करने की शिकायत की गई है।
कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक युवती से पूर्व से परिचित है। उसकी तलाश में दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर से भागा हुआ है और उसका फ़ोन भी स्विच ऑफ है।