फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeeds victim commits suicide in kanpur

कानपुर देहात की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी, 13 नवंबर को हुई थी अगवा

Sun, 08 Dec 2019 11:02 AM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रूरा (कानपुर देहात)
संवाद न्यूज एजेंसी, रूरा (कानपुर देहात) Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 08 Dec 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
misdeeds victim commits suicide in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
दिल्ली में उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की मौत के कुछ घंटे पहले शुक्रवार की रात कानपुर देहात की एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मौत को गले लगा लिया। रूरा क्षेत्र की आठवीं कक्षा की यह छात्रा 22 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सदमे में और गांव वालों के तानों से तंग थी। उसने कानपुर नगर के चौबेपुर क्षेत्र में चचेरी बहन के घर में फांसी लगाई। शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया तो अफसर हरकत में आए। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रूरा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत के संविदा सफाई कर्मी की 15 वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में पढ़ती थी। सफाई कर्मी के मुताबिक 13 नवंबर को बेटी शौच के लिए गई थी। वहां से लापता हो गई थी। 16 नवंबर को उन्होंने गांव के सन्नी, उसके चाचा लाला और रिंकू के खिलाफ बेटी के अपहरण की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने दोपहर में बहला-फुसलाकर ले जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


16 नवंबर की शाम को छात्रा घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई। उसी दिन रात में परिजन छात्रा को थाने ले गए। छात्रा ने पूछताछ में सन्नी लाला और रिंकू पर सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कही। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया। 22 नवंबर को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी हुआ। इसमें भी उसने अपनी आपबीती सुनाई। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने 2 दिसंबर को दर्ज एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण की धारा बढ़ा दी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गांव वालों के तानों से परेशान छात्रा को परिजनों ने 29 नवंबर को कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली चचेरी बहन के घर भेज दिया। तब से वह यहीं रह रही थी, लेकिन खुद के साथ हुई दरिंदगी को भूल नहीं पा रही थी। 6 दिसंबर की रात करीब आठ बजे उसने रिश्तेदार के घर में ही फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाकर हो-हल्ला किया।

शव घर में रखा रहा, अफसर समझाते रहे

दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी का मामला मीडिया में आते ही पुलिस अफसर भी हरकत में आ गए। पुलिस ने कुछ देर बाद ही मुख्य आरोपी सन्नी और उसके चाचा लाला को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी रिंकू की पुलिस तलाश कर रही है। देर शाम तक छात्रा का शव गांव में रखा रहा। डीएम और एसपी के आदेश पर मौके पर पहुंचे एसडीएम आनंद कुमार सिंह और सीओ अर्पित कपूर परिजनों को समझाने में जुटे रहे।

मेडिकल जांच में हाइमन टॉर्न एंड हील्ड की रिपोर्ट आई है। मुख्य आरोपी व उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे फरार आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
- राकेश कुमार सिंह, डीएम

पिता की तहरीर पर 16 नवंबर को बहलाकर ले जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान का अवलोकन करने के बाद रिपोर्ट में गैंगरेप की धारा बढ़ाई गई थी। आरोपियों की तलाश में दबिशें भी दी गई। शनिवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
- अनुराग वत्स, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed