{"_id":"1e975e57117789bb4afca64727787759","slug":"minister-s-assurance-food-license-period-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का आश्वासन, खाद्य लाइसेंस की बढ़ेगी अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का आश्वासन, खाद्य लाइसेंस की बढ़ेगी अवधि
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य मानक सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्य लाइसेंस की अवधि बढ़ा दी जाएगी। लाइसेंस का हर साल होने वाले नवीनीकरण भी खत्म हो सकता है। खाद्य लाइसेंस वन टाइम बनाए जाने का आश्वासन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिया है।
विज्ञापन
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने शुक्रवार को होटल ओरियंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने पॉलीथिन बंदी को अच्छा कदम बताया पर इसका विकल्प सरकार से उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से 15 जनवरी को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर खाद्य लाइसेंस बनवाने में व्यापारियों को आने वाली समस्या से अवगत कराया था। बताया था कि लाइसेंस नवीनीकरण कराने के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य पदार्थों की जांच के लिए नगरों में प्रयोगशालाएं खोलने, मंडी में आने वाले किसानों को इस अधिनियम से मुक्त करने, दूध और खाद्य तेल के अतिरिक्त अन्य वाहनों को इस अधिनियम से मुक्त करवाने की मांग की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि 6 फरवरी को खाद्य लाइसेंस लेने की तारीख बढ़ा दी जाएगी।
बताया कि जीएसटी पर सुझाव भी दिया गया। इसमें कपड़ा, तंबाकू, चीनी सहित तमाम उत्पादों के उत्पादन स्तर पर ही जीएसटी लगाने की बात कही है। वार्ता के दौरान मणिकांत जैन, विजय पंडित, विनोद गुप्ता, अचल गुप्ता, सत्यप्रकाश जायसवाल, संत मिश्रा, राकेश सिंह, राजेश गुप्ता, रोशनलाल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।