{"_id":"40e144b2e04e2bea667c43961af4b757","slug":"memu-of-kalyanpur-will-start-in-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल में कल्याणपुर से मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल में कल्याणपुर से मेमू
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 07 Dec 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
अनवरगंज से कल्याणपुर तक रेल लाइन का विद्युतीकरण हो गया है। दोनों स्टेशनों के बीच तेजाब मिल कैंपस क्रासिंग और जरीब चौकी क्रासिंग पर सब सेफलिंक एंड पैरलल का काम चल रहा है।
सप्ताहभर में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद चीफ सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) का निरीक्षण होगा। निरीक्षण के लिए सीआरएस को पत्र भेजा गया है।
संभवता माह के अंत में निरीक्षण हो जाएगा। निरीक्षण होने के बाद जनवरी से इस रूट पर मेमू का संचालन शुरू हो जाएगा।
इस बारे में इज्जतनगर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके यादव का कहना है कि विद्युतीकरण रेल लाइन में सब सेफलिंक एंड पैरलल सबसे जरूरी होता है।
यह हर 15 से 20 किमी की दूरी पर किया जाता है ताकि विद्युतीकरण प्रणाली फेल होने पर कोई भी उससे पहले वाले स्टेशन तक आ सके।
चूंकि कल्याणपुर तक विद्युतीकरण का काम हुआ है तो ऐसे में अनवरगंज और कल्याणपुर स्टेशन के बीच एक सब सेफलिंक एंड पैरलल आवश्यक था। संभवता 15-20 दिन में यह काम पूरा हो जाएगा।
मालूम हो कि पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले अनवरगंज स्टेशन से लेकर कल्याणपुर तक ट्रैक विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। जून जुलाई में हुए निरीक्षण में इस ट्रैक को फिट घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
जिम्मेदार बोले :
अनवरगंज से आईआईटी तक विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। इसे 25 केवी (किलोवाट) से चार्ज भी कर दिया गया है और सप्लाई भी चालू है।
सब सेफलिंक एंड पैरलल काम पूरा होते ही सीआरएस को निरीक्षण होगा। वैसे भी सीआरएस को लिखापढ़ी कर दी गई है। संभवता दिसंबर के अंत में निरीक्षण हो जाएगा।
सब ठीक रहा तो जनवरी में कल्याणपुर स्टेशन से लखनऊ को मेमू चलने लगेगी।
- आलोक कुमार श्रीवास्तव, अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे