{"_id":"5e88c5c18ebc3e77360e556f","slug":"medical-college-returned-pregnant-women-due-to-lack-of-investigation-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: मेडिकल काॅलेज ने जांच रिपोर्ट न होने से प्रसूता को लौटाया, बाइक से घर जाते समय हुआ प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: मेडिकल काॅलेज ने जांच रिपोर्ट न होने से प्रसूता को लौटाया, बाइक से घर जाते समय हुआ प्रसव
Sun, 05 Apr 2020 01:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने प्रसूता को कराया भर्ती
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान कन्नौज के तिर्वा में जांच रिपोर्ट घर भूल आने पर मेडिकल काॅलेज में डॉक्टरों व और नर्सों ने शनिवार को प्रसूता को भर्ती करने से इनकार कर दिया। जांच रिपोर्ट घर लेने जाते समय रास्ते में बाइक पर प्रसव हो गया। उपचार न मिलने पर बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मेडिकल कॉलेज ने प्रसूता को लौटा दिया था
- फोटो : amar ujala
रास्ते से गुजर रही 112 पुलिस टीम ने प्रसूता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कोठीपुरवा निवासी पप्पू की पत्नी आरती देवी (26) को शनिवार शाम करीब पांच बजे प्रसव पीड़ा होने लगी। पप्पू बाइक से लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे।
रास्ते में बाइक पर हुआ प्रसव
- फोटो : amar ujala
जल्दबाजी में वह ब्लड जांच और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट घर पर भूल गए। मेडिकल काॅलेज में रिपोर्ट न होने पर डॉक्टरों और नर्सों ने आरती को भर्ती करने से मना कर दिया। जांच रिपोर्ट लाने के बाद ही भर्ती करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस से पुलिस प्रसूता को लेकर आई
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पप्पू पत्नी को लेकर बाइक से जांच रिपोर्ट लेने घर जाने लगे। इसी दौरान तहसील के पास घासी बाबा के सामने आरती ने फुटपाथ पर बच्चे को जन्म दे दिया। इलाज ने मिलने से करीब पांच मिनट बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क पर बेहोश पड़ी थी प्रसूता
- फोटो : amar ujala
मौके से गुजर रही 112 पुलिस टीम ने आरती को सड़क पर तड़पते हुए देखा तो मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच के बाद लापरवाह डॉक्टरों और नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।