{"_id":"b43ba34aea85451e410bc3e1aafbac49","slug":"mayawati-s-60th-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनजी के जन्मदिन पर फूंका चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनजी के जन्मदिन पर फूंका चुनावी बिगुल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर पार्टी ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। शुक्रवार को फूलबाग में पार्टी आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने मंच से कहा कि दलितों का सम्मान तभी लौटेगा जब प्रदेश में बहनजी की सरकार होगी।
विज्ञापन
पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि सपा सरकार दंगा कराने वाली सरकार है। मायावती के शासनकाल में कभी भी प्रदेश में दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बसपा दलितों को अधिकार दिलाने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दृढ़ इच्छा शक्ति वाली महिला हैं। पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्र ने कहा कि एक बार फिर गरीबों की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। पार्टी के अंदर मतभेद भले हों, लेकिन पार्टी के रूप में हमें संगठित रहना है। सपा का काम लोगों की जमीन छीनना है, जबकि बसपा का लोकतंत्र को बचाए रखना।
विज्ञापन
कार्यक्रम के शुरुआत में मायावती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया। इस अवसर पर देवीदत्त मिश्र, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण भाष्कर, कमलेश दिवाकर, देवी प्रसाद कुरील, मनीष तिवारी, संतोष दद्दा, उमा तिवारी, अभिषेक तिवारी, कामरान, हरविंदर सिंह भाटिया, आरके दिवाकर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।