फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Matrimonial site has made photo of girl stole obscene id

लड़की की अश्लील फेसबुक आईडी बनाकर किया जा रहा बदनाम

Sun, 02 Oct 2016 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Matrimonial site has made photo of girl stole obscene id
अश्लील फेसबुक आईडी देखकर परेशान है कल्याणपुर की एक लड़की
कानपुर में एक लड़की की सोशल नेटवर्किंग साइट से फोटो चुराकर अश्लीलता फैलाने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
कल्याणपुर इलाके की लड़की की तस्वीर लगाकर किसी ने अश्लील फेसबुक आईडी बना दी। ऐसा करने वाले ने न केवल लड़की को बदनाम किया बल्कि उसके रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनके अकाउंट में गंदे-गंदे कमेन्ट और अश्लील पोस्ट शेयर कर उन्हें भी परेशान करना शुरु कर दिया है। रिश्तेदारों ने ही लड़की को यह बताया कि उसके नाम से अश्लील कमेन्ट आ रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।
कल्याणपुर निवासी युवती ने बताया कि उसने मैट्रीमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था, जिसमें उसने अपने कुछ फोटो अपलोड किये थे। किसी ने उन फोटो से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अश्लील आईडी बना दी। साथ ही प्रोफाइल को भी अश्लील शब्दों से भर दिया। इसके बाद उसके रिश्तेदारों को मैसेज और पोस्ट किए। लड़की ने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर उसने एसीएमएम-2 की कोर्ट में अर्जी लगाई, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed