फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man Suicide after daughter murder Husband used to doubt the character of wife

बेटी की हत्या के बाद खुदकुशी: पत्नी के चरित्र पर शक करता था छोटे, पति की क्रूरता देख कमरे में छिप गई थी रुखसार

Fri, 12 May 2023 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 May 2023 10:15 AM IST
सार

कानपुर में एक शख्स ने बेटी की हत्या के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। शख्स पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से अक्सर दोनों में विवाद होता था। दोनों परिवारों में पंचायत के बाद तीन दिन पहले ही पत्नी आई थी। इसके बाद से लगातार उसके पति से विवाद हो रहा था। गुरुवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
Man Suicide after daughter murder Husband used to doubt the character of wife
बेटी की हत्या के बाद की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में विवाद के बाद गुस्साए पति ने ब्लेड से अपनी पत्नी की नाक काट दी। इसके बाद इकलौती बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर पत्नी के बयान दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मछरिया बाजार, बाबा नगर निवासी छोटे शाह (36) पेशे के कार चालक था। वह पिछले कई वर्षों से अमौली के जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल की कार चलाता था। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी रूखसार, बेटी आरजू (14) व दो बेटों आरिफ और आर्यन के साथ नौबस्ता गल्लामंडी स्थित जिला पंचायत सदस्य के नव निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल पर रहते थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ माह से पति से अलग रहती थी।
विज्ञापन


पत्नी बोली- पति करता था शक
पति उस पर शक करते थे। तीन दिन पहले ही वह यहां आई थी। इसके बाद से लगातार उसके पति से विवाद हो रहा था। गुरुवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज छोटे ने पहले ब्लेड से उसकी नाक काट दी। इसके बाद वहां मौजूद बेटी की रस्सी से गला कसकर फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की हत्या कर फंदे से लटक कर जान देने वाला छोटे शाह पत्नी पर शक करता था, जिसे लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था। इससे तंग आकर ही रुखसार मायके चली गई थी। दोनों परिवार के लोगों ने पंचायत के बाद एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी किया था।
 

पूछताछ के दौरान रुखसार ने पुलिस को बताया कि पहले दिन तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन अगले दिन से छोटे दोबारा वही बर्ताव करने लगा था। बुधवार को भी वह बिना खाना खाए काम पर चला गया। देर रात करीब ढाई बजे घर आया। इस दौरान तीनों बच्चे सो रहे थे।

पति से जब उसने खाना खाने के लिए कहा तो पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विरोध पर ब्लेड से हमला कर जान लेने की कोशिश की। बेटी ने शांत कराना चाहा तो गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

पति की क्रूरता देख कमरे में छिप गई थी रुखसार
रुखसार ने बताया कि उसने अपने पति का ऐसा क्रूर चेहरा पहले कभी नहीं देखा था। उस पर हमला करने के बाद जब उसने बेटी की गला दबकर हत्या कर दी थी तो वह डर के मारे एक कमरे में जा छिपी थी। इसी दौरान उसने फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार सुबह जब उसके दोनों बेटे आरिफ और आर्यन सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप
वारदात की सूचना पर पहुंचे दोनों परिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। छोटे शाह के भाई अनीश का कहना था कि छोटे की पत्नी का एक युवक से संपर्क था। पिछले 14 साल में छोटे ने चार मकान बदले, लेकिन वह हर जगह पहुंच जाता था। जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था। वहीं रुखसार के चाचा शफीक का आरोप था कि छोटे नशेबाजी में अक्सर रुखसार के साथ मारपीट कर गालीगलौज करता था। उसके चरित्र पर भी सवाल उठाता था।

पिता और बहन का शव देख सहम गए बच्चे
पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे पिता, बहन और मां को खून से लथपथ देख सहम गए थे। पुलिस टीम ने जब वारदात के संबंध में बच्चों से पूछताछ करनी चाही तो दोनों बयान बदल रहे थे। उनका दावा था कि जब वे सोकर उठे तो बहन का शव नीचे पड़ा मिला। नाक से खून का रिसाव हो रहा था, जबकि पिता का शव पंखे में चद्दर के सहारे लटक रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed