{"_id":"6aea04ae2afc57dd99034421","slug":"man-found-hanging-from-a-noose-made-of-a-saree-17-days-after-his-wedding-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी के 17 दिन बाद साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, घटना के वक्त मायके में थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी के 17 दिन बाद साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, घटना के वक्त मायके में थी पत्नी
Tue, 03 Nov 2026 09:30 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:30 PM IST
सार
बीती 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में युवक की शादी हुई थी। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में युवक का शव मंगलवार सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। युवक की शादी बीती 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। घटना के वक्त पत्नी मायके में थी। घटना की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
निजामपुर निवासी भगवंत शरण (22) गुजरात में कैमिकल फैक्टरी में काम करते थे। बीती 16 अक्तूबर की सुबह वह गांव आए थे। सामूहिक विवाह समारोह में उनकी शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हथौड़ा निवासी शांती देवी के साथ 16 अक्तूबर को हुई थी। इसके बाद से भगवंत गांव में ही था। पिता राम रतन ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। सभी लोग नए मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
सोमवार रात भगवंत शरण पुराने मकान से कंबल लेने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों को लगा कि वह पुराने मकान में ही सो गया है। मंगलवार सुबह भगवंत की भाभी रामरतन उसे बुलाने गईं, तो कमरे में साड़ी के फंदे से शव लटकता देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। प्रधान पति सतीश वर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। खुदकुशी की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
अप्रैल में धूमधाम से शादी की थी तैयारी
रामरतन ने बताया कि सबकी सहमति से भगवंतशरण की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में की गई थी। इसके बाद धूमधाम से शादी करने की भी तैयारी थी। अप्रैल में कार्यक्रम होना था। इससे पहले ही यह घटना हो गई।