फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mallya and lalit modi with government

माल्या और ललित मोदी सरकार के साथ

Thu, 17 Nov 2016 10:42 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
mallya and lalit modi with government
विपक्षी शराब कारोबारी विजय माल्या और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी का नाम लेकर सरकार पर हमला कर रहे
हजार और 500 के नोट बंद होने पर विपक्ष सरकार पर हमलावर हैं। विपक्षी शराब कारोबारी विजय माल्या और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी का नाम लेकर सरकार पर हमला कर रहे हैं। लेकिन विदेश में बैठे माल्या और ललित मोदी ने नोटबंदी पर सरकार का समर्थन किया है। ललित मोदी ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफों के पुल बांध दिए। 
विज्ञापन

माल्या ने बताया बोल्ड फैसला
विजय माल्या ने नोटबंदी पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के ट्वीट को री-ट्वीट किया है। इसका मतलब माल्या राष्ट्रपति की बात से सहमत हैं। राष्ट्रपति ने नोटबंदी के एलान के बाद सरकार के इस फैसले को बोल्ड बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे काला धन बेकार हो जाएगा। 
विज्ञापन


#PresidentMukherjee welcomed bold step of Government of India which will help unearth unaccounted money & counterfeit currency

मोदी ने मोदी को किया सैल्यूट
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने नोटबंदी पर सरकार केफैसले की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि नोटबंदी देश के लिए बेहद जरूरी थी। लंबे समय के लिए भारत के लिए यह अच्छा फैसला है। इस फैसले को कोई दूसरा नहीं ले सकता था सिवाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के। नेताओं पर तंज भी कसा। लिखते हैं कि इस फैसले के बाद वो नेता अब 500 और हजार रुपये टॉयलेट पेपर की तरह यूज करेंगे जिनके कमरे कालेधन से भरे हुए थे। https://www.instagram.com/p/BMuQysfAXvF/
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed